Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

हाथरस कांड: हाथरस पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, पीड़िता के परिवार से की मुलाकात

  • by: news desk
  • 03 October, 2020
हाथरस कांड: हाथरस पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, पीड़िता के परिवार से की मुलाकात

नई दिल्ली:हाथरस गैंगरेप केस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय लड़की के साथ हुई हैवानियत को लेकर पूरे देश में रोष है| विपक्षी पार्टियां इस मामले में यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार को लगातार घेर रही हैं|कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस जा रहे है|गरुवार को भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हाथरस पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलने की कोशिश की थी, लेकिन यूपी पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया था



LIVE:



उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा हाथरस मामले में पीड़िता के घर पहुंचे। 



हाथरस: हाथरस पीड़िता के घर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा





-जिस तरह से अस्पताल से डेड बॉडी को लाया गया, हमें नहीं बताया गया था। डीएम (जिला अधिकारी) ने हमारे साथ बदसलूखी की है, वो हमें दबा देते हैं। जांच को लेकर हम संतुष्ट नहीं हैं जब तक हमें हमारे सवालों के जवाब नहीं मिलते : हाथरस गैंगरेप पीड़िता का भाई




- उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और के.सी. वेणुगोपाल, मथुरा के एक रेस्तरां में थोड़ी देर रुके। कथित गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए वे हाथरस जा रहे हैं।





-राहुल और प्रियंका गांधी समेत 5 लोगों को तो यूपी पुलिस ने जाने की अनुमति दे दी लेकिन इससे पहले डीएनडी पर एक हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ| शनिवार को प्रियंका गांधी ख़ुद गाड़ी चलाकर डीएनडी पहुंची साथ में राहुल गांधी बैठे हुए थे| उनके पहुंचते ही ये हाईवोलटेज ड्रामा शुरू हो गया, काफ़ी कहासुनी के बाद यूपी पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत पांच लोगों को हाथरस जाने की इजाज़त दे दी| लेकिन कुछ कार्यकर्ता नहीं माने तो यूपी पुलिस ने लाठियां भी भांजी| लेकिन प्रियंका गांधी ख़ुद गाड़ी से उतरकर अपने कार्यकर्ता को बचाने आ पहुंची यहां तक पुलिसवाले की लाठी भी पकड़ ली|



-उस वक्त प्रियंका की गाड़ी ठीक टोल के बैरियर पर थीं| वहां पर कुछ कार्यकर्ताओं ने जिद की अपने नेताओं के साथ जाने की|इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया|इसे देखकर  प्रियंका गांधी वाड्रा गाड़ी से उतरीं और उन्होंने तुरंत कांग्रेस नेता को बचाया| इस दौरान उन्होंने पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर को पुलिस की लाठियों से बचाया| इस बीच उन्होंने एक लाठी को भी पकड़ लिया| इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस नेता को पुलिस की लाठियों से बचाते हुए सड़क के बीच से थोड़ा साइड में लेकर गईं और उन्हें बैठा दिया|



-इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए हैं|प्रियंका गांधी वाड्रा खुद जमीन पर पड़े कार्यकर्ता को उठाने के लिए गईं|दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि पुलिस ने प्रियंका जी को भी लाठी मारी है|




-कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ताबड़तोड़ कई सवाल खड़े किए। उन्होंने ट्वीट कर कहा,क्या बलात्कारी को सजा देने की मांग करना पाप है? क्या पीड़िता के परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाना पाप है? क्या पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा हो उनके आंसू पोंछना पाप है? अगर अपराध व पाप है, तो राहुल जी,प्रियंका जी, कांग्रेस के सांसद,नेतागण व कार्यकर्ता ये अपराध बार बार करेंगे!


-कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा,'कायर है भाजपा की सरकार और डरपोक हैं आदित्यनाथ, जो डर कर छिप गए है इन हज़ारों पुलिसकर्मियों की लाठियों के पीछे! भूल जाओ आदित्यनाथ, तुम्हारी पुलिस की लाठियाँ, गोलियाँ और दमन चक्र ना कांग्रेस को दबा पाएगा और ना ही पीड़िता के लिए न्याय की गुहार को!



सुरजेवाला ने कहा,''मृत्यु के बाद आत्मा की शांति के लिए अस्थि विसर्जन करना जरूरी होता है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की बेटी को इससे भी वंचित रखा। ये अधर्मी योगी का रावणराज है, इस्तीफा दो योगी।





-पीड़ित परिवार से मिलने के बाद यूपी के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मुख्यमंत्री के आदेश पर पीड़ित परिवार से मिले। SIT ने अपना काम करना शुरू कर दिया है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। परिवार को आश्वासन दिया गया है। गांव में सुरक्षा व्यवस्था सही रूप से बनी रहेगी। अवस्थी ने आगे कहा कि कल SIT की पहली रिपोर्ट मिली। दो घंटे के अंदर कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि SIT हर मुद्दे पर संज्ञान लेगी।




हाथरस पीड़िता के शव का बिना परिवार की अनुमति के अंतिम संस्कार करने के सवाल पर यूपी DGP एच.सी. अवस्थी ने कहा,'इसके बारे में मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। ये स्थानीय स्तर के निर्णय हैं|




राहुल और प्रियंका गांधी को हाथरस की ओर रवाना हो गए हैं। यूपी सरकार ने राहुल-प्रियंका समेत पांच लोगों को ही हाथरस जाने की अनुमति दी है।


अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने कहा,'' पांच व्यक्तियों का एक समूह पीड़ित परिवार से मिल सकता है|जो भी जनप्रतिनिधि आना चाहेंगे, पांच लोगों को आने की अनुमति होगी|हमारी 3 अधिकारियों की SIT वहां जाएगी। जहां तक परिवार से मिलने की बात है, 5 लोग अगर कहीं भी जाएंगे, कोई भी जाना चाहेगा तो जा सकता है|




-कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत पांच लोगों को ही हाथरस जाने की इजाजत मिली है। यूपी सरकार ने इसकी मंजूरी दी है। बता दें कि राहुल और प्रियंका के साथ 35 सांसद भी मौजूद हैं। मगर उन्हें हाथरस जाने की इजाजात नहीं दी गई है। राहुल और प्रियंका समेत पांच ही लोग हाथरस जा सकते हैं।




-कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने कहा,''ये  कैसा लोकतंत्र है ? हाथरस की घटना ने सारे देश को शर्मशार किया और हमें झकझोर दिया। सामूहिक बलात्कार , फिर दरिंदों के दिये गहरे जख्मों की वजह से मौत। बिना माता-पिता और रिश्तेदारों के जला दी चिता। सरकार कहती है , पीड़ित परिवार से कोई नहीं मिलेगा। आखिर क्या छुपाना चाहती है सरकार?



-क्या राहुल गांधी जी या प्रियंका गांधी जी ने कोई अपराध किया है। क्या बलात्कारियों को सजा देना पाप है। क्या अनाचारियों को जेल भेजकर कड़ी से कड़ी सजा की मांग करना पाप है। क्या पीड़िता के परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाना पाप है : रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस 




-दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली-नोएडा फ्लाईवे पर पहुंचे। वे कथित गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस उत्तर प्रदेश जा रहे हैं।




-अगर एक गरीब के आंसू पोंछना और दुख-दर्द बांटना राजनीतिक पर्यटन है तो मैं तो चाहूंगा कि वो पर्यटन आप भी करें। राजस्थान में क्या कार्रवाई हुई है, आप खुद जाकर देख लें: भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस नेताओं के हाथरस जाने को राजनीतिक पर्यटन कहने पर राजीव शुक्ला, कांग्रेस




-धारा 144 का उल्लंघन किया जा रहा है। गैर कानूनी जनसभा को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात है। हम लोग लगातार शांति की अपील कर रहे हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि ये समझ जाएं और अपने गंतव्य को लौट जाएं: रणविजय सिंह ADCP नोएडा



-उत्तर प्रदेश: अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी एचसी अवस्थी ने हाथरस में पीड़िता के परिवार से मुलाकात की।



-हाथरस के लिए रवाना हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी| खुद ड्राइव कर रही हैं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी|



-अगर इस बार नहीं तो एक बार और कोशिश करेंगे: हाथरस पहुंच पाएंगे पूछे जाने पर प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस



-दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाथरस में सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए रवाना हुए।दोनों के साथ 35 सांसद भी हैं, जो दिल्ली से हाथरस के लिए निकल गए हैं। बता दें कि, इससे पहले उन्हें हाथरस जाने से रोक दिया गया था।




-हाथरस मामले पर विपक्ष पूरा गैर जिम्मेदराना रवैया अपना रहा है। विपक्ष को दलित बेटी की इज्जत का सम्मान प्रिय नहीं है। विपक्ष जानबूझकर इस क्षेत्र में जातीय दंगा करवाना चाहता है। बहन मायावती जी प्रदेश की पूर्व CM हैं उन्हें मामले की गंभीरता समझनी चाहिए थी|विपक्ष के ट्वीट, ओडियो टेप्स और पुरानी घटनाएं दंगे की साजिश की ओर इशारा कर रही हैं। यूपी में दंगे की साजिश है, हाथरस तो केवल बहाना है: यूपी मंत्री रमापति शास्त्री




-यूपी के लिए ये(हाथरस की घटना) कोई नई बात नहीं है, ये तो यूपी के लिए रोज़ का रूटीन हो गया है। इसमें सिर्फ पुलिस ज़िम्मेदार नहीं है, पुलिस तो एक हिस्सा है। ये वहां का नेतृत्व और उनकी मानसिकता दिखाती है: गुलाम नबी आज़ाद, कांग्रेस




-हाथरस में लड़की की मौत मानवता पर कलंक लगाने वाली घटना है। मायावती राजनीति कर रही हैं। उन्हें योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगने का कोई अधिकार नहीं है। वो CBI जांच की मांग कर रही हैं जबकि SIT द्वारा वहां मजबूत जांच हो रही है। परिवार खुद CBI जांच से इनकार कर रहा है: रामदास अठावले




नोएडा : दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे के टोल प्लाज़ा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में हाथरस की ओर कूच कर रहे अन्य नेताओं के आगमन के मद्देनजर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ाई गई।




-हमारा मकसद सिर्फ परिवार से मिलना और उनकी शिकायतें सुनना है: राहुल गांधी के आज हाथरस जाने पर के.सी.वेणुगोपाल, कांग्रेस





-मेरा मानना है कि SIT की रिपोर्ट आने के बाद आधिकारिक स्तर पर योगी जी उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जिन लोगों ने हस्तक्षेप किया या जिनकी वजह से पीड़िता को संपूर्ण न्याय न मिले इस प्रकार की साजिश रची गई|जनता ये समझती है कि उनकी(राहुल गांधी) हाथरस की तरफ कूच राजनीति के लिए है, इंसाफ के लिए नहीं: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 





हाथरस जघन्य गैंगरेप काण्ड को लेकर पूरे देश में ज़बरदस्त आक्रोश है। इसकी शुरूआती आई जाँच रिपोर्ट से जनता सन्तुष्ट नहीं लगती है। अतः इस मामले की CBI से या फिर माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जाँच होनी चाहिये, बी.एस.पी. की यह माँग। साथ ही, देश के माननीय राष्ट्रपति यू.पी. से आते हैं व एक दलित होने के नाते भी इस प्रकरण में ख़ासकर सरकार के अमानवीय रवैये को ध्यान में रखकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये दखल देने की भी उनसे पुरज़ोर अपील।





हाथरस रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीटर पर लिखा है, 'इस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ यूपी सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं। किसी भी हिन्दुस्तानी को ये स्वीकार नहीं करना चाहिए। दुनिया की कोई भी ताकत मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।'




UP: एसीएस गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी एचसी अवस्थी आज हाथरस का दौरा करेंगे। 




उत्तर प्रदेश: प्रशासन की तरफ से अब मीडिया को हाथरस पीड़िता के गांव में जाने की अनुमति मिल गई है। हाथरस के SDM ने बताया, "SIT की जांच पूरी हो गई है इसलिए अब मीडिया पर किसी तरह की रोक नहीं है। धारा 144 अभी भी लागू है। अभी सिर्फ मीडिया को ही आने ही इजाजत है।




पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसद आज दोपहर उत्तर प्रदेश की 19 वर्षीय बेटी के परिवार से मिलने हाथरस, उत्तर प्रदेश जाएंगे: कांग्रेस नेता के.सी.वेणुगोपाल





वहीं, कांग्रेस पार्टी पांच अक्तूबर को हाथरस सामूहिक दुष्कर्म की घटना के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करेगी। पार्टी का यह एलान ऐसे समय पर आया है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके समर्थकों ने पीड़िता के गांव जाने की घोषणा की है। गौरतलब है कि परिवार ने दावा किया है कि पीड़िता की मृत्यु के बाद पुलिस ने परिवार को शव घर लाने की अनुमति नहीं दी और उसका जबरदस्ती अंतिम संस्कार कर दिया।



-हाथरस कांड में एक्शन में आई योगी सरकार ने शुक्रवार शाम को वहां के पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक, इंसपेक्टर व दो अन्य पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह आदेश एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद दिए। अभी तक शामली के कप्तान विनीत जायसवाल को हाथरस का नया एसपी बनाया गया है।


-मुख्यमंत्री ने इस मामले में पीड़ित परिवार, आरोपी पक्ष व संबंधित पुलिस कर्मियों का पालीग्राफ व नार्को टेस्ट भी कराने का भी आदेश दिए हैं। निलंबित किए जाने वालों में जिले के कप्तान विक्रांत वीर, क्षेत्राधिकारी रामशब्द, इन्सपेक्टर दिनेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक जगवीर सिंह व हेड मोहर्रिर महेश पाल शामिल हैं।


-हाथरस कांड के बाद पीड़िता के गांव में कड़ा पहरा लगा दिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को मीडिया सहित बाहरी लोगों को गांव में नहीं घुसने दिया। इस पाबंदी पर योगी आदित्यनाथ सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण न फैले, इसलिए मृतका के गांव में लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा है।  




आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन