मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

BJP vs AAP: बग्गा को गिरफ्तार कर 'मोहाली' ले जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने 'कुरुक्षेत्र' में रोका, Interrogation..

नई दिल्ली: भाजपा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी धमकी से संबंधित मामले में पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा नेता तजिंद…

BJP vs AAP: बग्गा को गिरफ्तार कर 'मोहाली' ले जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने 'कुरुक्षेत्र' में रोका, Interrogation..
BJP vs AAP: बग्गा को गिरफ्तार कर 'मोहाली' ले जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने 'कुरुक्षेत्र' में रोका, Interrogation.. | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  भाजपा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा  को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी धमकी से संबंधित मामले में पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ़्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद बग्गा को मोहाली ले जा रही पंजाब पुलिस की गाड़ी को हरियाणा पुलिस ने रोक लिया है। पंजाब पुलिस का कहना है कि उनकी टीम को अवैध तरीके से रोका गया है। इसके बाद पंजाब पुलिस के साथ-साथ तजिंदर पाल सिंह बग्‍गा को कुरुक्षेत्र के थानेसर सदर थाना ले जाया गया। 



हरियाणा के कुरुक्षेत्र में साहिबजादा अजीत सिंह नगर के SP (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह ने कहा कि,''हरियाणा पुलिस चीज़ों का सत्यापन कर रही है। उनकी (तजिंदर बग्गा की) गिरफ़्तारी की वीडियो बनाई है। मोहाली में इनके (तजिंदर बग्गा के) ख़िलाफ़ FIR दर्ज़ है। हमने उनको जांच में सहयोग करने के लिए नोटिस भी भेजा था जिसके बाद इनको गिरफ़्तार किया है|



वही,''दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित धमकी देने के आरोप में पंजाब पुलिस द्वारा भाजपा नेता तजिंदर बग्गा की गिरफ़्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज़ किया है। दिल्ली के जनकपुरी थाने में पंजाब पुलिस के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज किया गया है|



इधर,, दिल्ली की एक अदालत ने भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का  लोकेशन पता लगाने के लिए एसएचओ जनकपुरी को सर्च वारंट जारी किया। एसएचओ ने कोर्ट को बताया कि बग्गा का लोकेशन हरियाणा के कुरुक्षेत्र के थानेसर में ट्रेस की गई।



बता दें कि,''अरविंद केजरीवाल की आलोचना करने पर पंजाब पुलिस ने 'आप' के एक नेता की शिकायत के बाद, भड़काऊ भाषण देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक भयादोहन करने के आरोपों को लेकर बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही, पंजाब पुलिस ने दिल्ली भाजपा के एक अन्य नेता एवं मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख नवीन कुमार जिंदल ने खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। बीते दिनों, बग्गा और जिंदल की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस ने इन दोनों नेताओं के घरों पर दबिश भी दी थी, लेकिन तब यह दोनों अपने घरों पर नहीं मिले थे।


https://www.thevirallines.net/india-news-bjp-leader-tajinder-pal-singh-bagga-arrested-by-punjab-police-on-friday :


बग्गा की गिरफ्तारी पर मोहाली के DSP सुखनाज सिंह का कहना है कि तजिंदर बग्गा को 5 बार ऑन रिकॉर्ड नोटिस भेजकर जांच जॉइन करने को कहा था। हर बार यह टाल रहे थे। कोर्ट के आदेश के हिसाब से हमने पहले बग्गा को नोटिस दिया था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस बारे में दिल्ली पुलिस के एसएचओ को भी सूचना दी थी। गिरफ्तारी के लिए जब एक पार्टी बग्गा के घर पहुंची तो उसके बराबर दूसरी पार्टी पुलिस थाने पहुंची थी। इसके अलावा कंट्रोल रूम में भी सूचना दी थी। इसकी रिकॉर्डिंग भी हमारे पास मौजूद है। गिरफ्तारी की प्रक्रिया की हमने वीडियोग्राफी करवाई है।



,''लुच्चे-लफ़ंगो की पार्टी भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा गिरफ़्तार: AAP 

आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान ट्वीट कर बताया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी धमकी से संबंधित मामले में पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ़्तार किया है। आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान ने लिखा,''लुच्चे-लफ़ंगो की पार्टी भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ़्तार किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को दिया था “जीने नही देंगे” की धमकी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।