मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

किसानों का सीधे सिर फोड़ देना, अरबपति मित्रों के सामने सर झुकाकर सारी संपत्तियां भेंट कर देना, अंत तो जनरल डायर के अहंकार का भी हुआ था, भाजपा की अहंकारी....:किसानों पर लाठीचार्ज पर प्रियंका गांधी

करनाल/ नई दिल्ली: हरियाणा के करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बीच एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट बताए जा रहे अधिकारी का सख्ती बरतने का आदेश देते वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक अधिकारी ड्यूटी मजिस्ट्रे…

किसानों का सीधे सिर फोड़ देना, अरबपति मित्रों के सामने सर झुकाकर सारी संपत्तियां भेंट कर देना, अंत तो जनरल डायर के अहंकार का भी हुआ था, भाजपा की अहंकारी....:किसानों पर लाठीचार्ज पर प्रियंका गांधी
किसानों का सीधे सिर फोड़ देना, अरबपति मित्रों के सामने सर झुकाकर सारी संपत्तियां भेंट कर देना, अंत तो जनरल डायर के अहंकार का भी हुआ था, भाजपा की अहंकारी....:किसानों पर लाठीचार्ज पर प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

करनाल/ नई दिल्ली: हरियाणा के करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बीच एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट बताए जा रहे अधिकारी का सख्ती बरतने का आदेश देते वीडियो सामने आया है।  वीडियो में एक अधिकारी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर पुलिस वालों को सख्त आदेश देते नजर आ रहे हैं। पुलिस वालों को अधिकारी बोल रहा है कि, मैं ड्यूटी मजिस्ट्रेट हूं। ये नाका नहीं टूटना चाहिए। जो भी आए उस पर लट्ठ मारो। यहां से आने वाले का सिर फूटा हुआ होना चाहिए। इस वीडियो को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, भाजपा सांसद वरुण गांधी सहित कई नेताओं ने वीडियो शेयर किया है। 



 करनाल के SDM का एक वीडियो वायरल हो रहे हैं,''जिसमें वो पुलिसकर्मियों को किसानों पर लाठीचार्ज करने का आदेश देते हुए नजर आ रहे हैं।"डीएम इस वीडियो में पुलिसकर्मियों से कह रहे,'''सीधे सर फोड़ देना। मैं ड्यूटी मजिस्ट्रेट हूं, लिखित में बता रहा हूं..सीधे लट्ठ मारना।"  इस वीडियो को कई नेताओं ने शेयर किया है...वायरल वीडियो में करनाल के SDM के बातों की कई लोगों ने आलोचना की|



 करनाल के SDM का वीडियो शेयर कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''भाजपा सरकार का कानून:- किसानों का सीधे सर फोड़ देना। अरबपति मित्रों के सामने सर झुकाकर देश की सारी संपत्तियां भेंट कर देना।



हरियाणा में किसानों पर पुलिस की 'बर्बरता' पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में लिखा कि,''' जिसके सीने पर भगत सिंह हों वो भाजपा सरकार की लाठियों से क्या डरेंगे, बस इस क्रूर भाजपा सरकार को अपनी खैर मनानी चाहिए। क्योंकि अंत तो जनरल डायर के अहंकार का भी हुआ था और भाजपा की अहंकारी सत्ता का भी अंत निश्चित है।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,'किसान मेहनत करके खेतों में लहलहाती हुई फसल देते हैं। भाजपा सरकार अपना हक मांगने पर उन्हें लाठी से लहूलुहान करती है। किसानों पर पड़ी एक-एक लाठी भाजपा सरकार के ताबूत में कील का काम करेगी। 



तस्वीर: करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज....






वीडियो में, करनाल के उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) आयुष सिन्हा पुलिसकर्मियों के एक समूह के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं और उन्हें निर्देश दे रहे हैं कि कोई भी विरोध करने वाला किसान क्षेत्र में एक निश्चित बैरिकेड से आगे न जाए|



करनाल के SDM इस वीडियो में पुलिसकर्मियों से कह रहे हैं, "जो भी यहां से आगे जाने की कोशिश करे, उसका सिर फोड़ देना, इसमें कोई डाउट नहीं है, आपको किसी डायरेक्शन की जरूरत नहीं है। किसी भी हालत में इन्हें इस लाइन के आगे नहीं जाने देना है। डीएम कह रहे हैं कि हमारे पास पर्याप्त फोर्स है। हम दो दिन से यहां ड्यूटी कर रहे हैं। यहां से आगे एक बंदा नहीं जाना चाहिए। अगर कोई आगे जाता है तो उसका सिर फूटा हुआ होना चाहिए।"



अधिकारी बोल रहे हैं कि, सिम्पल है, जो भी यहां से (बैरिकेड की तरफ इशारा कर के) कोई नहीं जाना चाहिए। जो जाए उसका सिर फोड़ दो, मैं ड्यूटी मजिस्ट्रेट हूं। सीधे लट्ठ मारना, कोई डाउट। मारोगे...?




जवाब में पुलिस वालों की आवाज आई- जी सर।

अधिकारी कहते हैं कि, सीधे उठा-उठा कर मारने पीछे। कोई डाउट नहीं है। कोई डायरेक्शन की जरूरत नहीं है। क्लीयर है। ये नाका किसी भी हालत में लीक नहीं होने देंगे। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में 100 की फोर्स पीछे है। कोई इश्यू नहीं है। ठीक है। हम पूरी रात नहीं सोए हैं। दो दिन से ड्यूटी कर रहे हैं?? यहां से एक बंदा नहीं जाना चाहिए। जो जाए तो उसका सिर फूटा होना चाहिए।



https://www.thevirallines.net/india-news-congress-attacks-bjp-govt-over-brutal-attack-on-farmers-in-haryana-says-khattar-govt-treating-farmers-like-general-dyer


वही रणदीप सिंह सुरजेवाला ने वीडियो शेयर कर लिखा कि  ,'मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री का करनाल में किसानों पर क़ातिलाना हमला करने का षड्यंत्र ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के आदेशों से साफ़ है - जो पुलिस को किसानों का सर फोड़ने और सर पर लाठियाँ बरसाने का आदेश दे रहे हैं। भाजपा-जजपा है “जनरल डायर” सरकार !.......#भाजपा_जजपा_है_जनरल_डायर_सरकार



भाजपा के सांसद वरुण गांधी ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि वह उम्मीद जताते हैं कि यह वीडियो एडिटेड हो और अधिकारी ने ऐसी बात न कही हो। यदि ऐसा है तो यह हमारे अपने लोगों के लिए लोकतांत्रिक भारत में अस्वीकार्य है।



हरियाणा के पूर्व CM और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा है कि लोकतंत्र में सभी को अपना विरोध दर्ज करने का अधिकार है। किसानों पर हुआ लाठीचार्ज ना सिर्फ अलोकतांत्रिक है बल्कि यह अमानवीय भी है। लाठी-गोली से सरकार नहीं चला करती, लोगों का दिल जीतकर सरकार चलती है।



हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा के दमनचक्र की एक और मिसाल आज करनाल में देखने को मिली है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट किसानों के सिर फोड़ने की बात कर रहे हैं, ये किस तरह का लोकतंत्र है।



कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने कहा कि शान्तिपूर्ण धरना दे रहे किसानों के साथ जिस तरह की बर्बरता की गई वह निंदनीय है। किसान नए काले कानूनों से पहले ही परेशान हैं और अब प्रदेश सरकार ने उनकी जमीनें छीनने वाला बिल भी विधानसभा में पास कर दिया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।