Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

पीएम मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन, देश भर के नेताओं ने जताया दुख

  • by: news desk
  • 30 December, 2022
पीएम मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन, देश भर के नेताओं ने जताया दुख

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार सुबह 100 साल की उम्र में निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर ने एक बयान में कहा, हीराबा मोदी का यूएन मेहता हार्ट अस्पताल में इलाज के दौरान 30 दिसंबर को तड़के 3.30 बजे (सुबह) निधन हो गया।



पीएम मोदी ने ट्वीट किया,''शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि કામ કરો બુદ્ધિથી, જીવન જીવો શુદ્ધિથી यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर लिखा, "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है| श्री मोदी ने 'मातृदेवोभव' की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने‌ जीवन में ढाला| मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं| परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं!"



उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ट्वीट किया, "माननीय प्रधानमंत्री जी की माता जी हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूँ. उन्होंने मातृत्व के गुण को दर्शाते हुए सादगी और उदारता का उदाहरण दिया| ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें| ॐ शांति ॐ



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताश्री हीरा बा के निधन से मुझे गहरी वेदना हुई है। एक माँ का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई असंभव है।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया। राहुल गांधी ने दुख प्रकट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है| इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर,  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा,  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती, डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई,  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने  दुख जताया।



कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा ,'प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं श्री मोदी जी और उनके परिवार के समस्त सदस्यों को पीड़ा के इन क्षणों में साहस दें।  ॐ शांति!



दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लिखा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की माताजी हीराबेन के देहांत की खबर बेहद दुखद है| मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें| ॐ शांति|



बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लिखा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मां श्रीमती हीरा बेन की मृत्यु पर गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें| भपूर्ण श्रद्धांजलि|



झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख प्रकट करते हुए लिखा माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी की माताजी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ| एक माता-पिता का नुकसान अपूरणीय है और दुख की इस घड़ी में, मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं| उनकी दिवंगत आत्मा को शांति मिले|



बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट  करते हुए लिखा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मां श्रीमती हीरा बेन जी का निधन दुःखद| मां का निधन असहनीय और अपूरणीय क्षति होता है| मां का स्थान दुनिया में कोई नहीं ले सकता| दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है\



VC के जरिए पश्चिम बंगाल में आज के निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिम बंगाल में आज के निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों में कनेक्टिविटी से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की शुरुआत और राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक शामिल है|





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन