नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पंजाब के फिरोजपुर में होने वाली रैली को सुरक्षा कारणों में बड़ी चूक के चलते रद्द कर दी गई है। पंजाब के फिरोजपुर ज़िले में हुसैनीवाला के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में सुरक्षा में चूक हुई। प्रधानमंत्री का काफिला 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसा रहा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि पंजाब के हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किलोमीटर दूर, जब पीएम का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो पाया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया था। पीएम मोदी 15-20 मिनट फ्लाईओवर पर फंसे रहे। पीएम की सुरक्षा में यह बड़ी चूक थी।
गृह मंत्रालय ने कहा कि,''आज सुबह बठिंडा पहुंचे, जहां से वे हेलीकॉप्टर से हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाने वाले थे। बारिश और खराब दृश्यता के कारण प्रधानमंत्री ने करीब 20 मिनट तक मौसम साफ होने का इंतजार किया। जब मौसम में सुधार नहीं हुआ तो निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाएंगे, जिसमें दो घंटे से अधिक समय लगेगा।
डीजीपी पंजाब पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों की आवश्यक पुष्टि के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से यात्रा के लिए रवाना हुए। हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर, जब प्रधानमंत्री का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पाया गया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया है। प्रधानमंत्री 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहे। यह प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एक बड़ी चूक थी।
मंत्रालय ने कहा कि,''प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और यात्रा की योजना के बारे में पंजाब सरकार को पहले ही जानकारी दे दी गयी थी। प्रक्रिया के अनुसार, उन्हें लॉजिस्टिक्स व सुरक्षा के साथ-साथ आकस्मिक योजना को तैयार रखते हुए इस सम्बन्ध में आवश्यक व्यवस्था करनी होती है। आकस्मिक योजना को ध्यान में रखते हुए, पंजाब सरकार को सड़क मार्ग से किसी भी यात्रा को सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा तैनात करनी चाहिए थी, जिनकी स्पष्ट रूप से तैनाती नहीं की गयी थी।
इस सुरक्षा चूक के बाद, बठिंडा हवाई अड्डे पर वापस लौटने का निर्णय लिया गया।गृह मंत्रालय (एमएचए) ने इस गंभीर सुरक्षा चूक का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। राज्य सरकार को इस चूक की जिम्मेदारी तय करने और सख्त कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है।
पीएम मोदी की फिरोजपुर रैली रद्द
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पंजाब के फिरोजपुर में होने वाली आज की रैली रद्द हो गई है| पीएम मोदी दिल्ली वापस लौट रहे हैं| पीएम के पहुंचने के कुछ मिनटों पहले ही उनके कार्यक्रम के निरस्त होने की सूचना आई। पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह ही फिरोजपुर पहुंच गए थे| लेकिन बारिश की वजह से पीएम मोदी की रैली रद्द हो गई है| वह दिल्ली लौट गए।
फिरोजपुर समेत पंजाब के कई इलाको में भारी बारिश हो रही है। पीएम मोदी के आने के लिए भारी पंडाल बनाया गया था। बताया जा रहा है कि बारिश और ठंड की वजह से पीएम मोदी की फिरोजपुर की लास्ट मूमेंट में रद्द करना पड़ा। पीएम मोदी बीच रास्ते से लौट गए।
फिरोजपुर में मंच से केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने यह एलान किया है| पीएम ने कहा कि ,''पंजाब के फिरोजपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया कई कारणों से प्रधानमंत्री हमारे बीच उपस्थित नहीं हो रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री ने कहा है कि हम ये कार्यक्रम रद्द नहीं स्थगित कर रहे हैं|
रैली के रद्द होने के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया जा रहा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक फ्लाईओवर पर करीब 20 मिनट फंसने के बाद अपना पंजाब दौर रद्द कर दिया है| केंद्र सरकार ने इसे भारी सूरक्षा चूक करार देते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों की वजह से पीएम मोदी वहां 15-20 मिनट फंसे रहे| इस चूक की वजह से पीएम मोदी फिरोजपुर में बिना कार्यक्रम में हिस्सा लिए ही बठिंडा एयरपोर्ट पर वापस लौट गए|
बठिंडा से ही लौटे पीएम
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिरोजपुर में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए पंजाब पहुंचे। पीएम मोदी विमान से बठिंडा में उतरे और इसके बाद भारत-पाकिस्तान की सीमा के पास स्थित जिले के लिए रवाना हुए। लेकिन बारिश और खराब मौसम की वजह से उनके फिरोजपुर दौरे को रद्द करना पड़ा और वह दिल्ली के लिए लौट गए।
https://www.thevirallines.net/punjab-news-punjab-chunav-2022-pm-modi-s-rally-in-ferozepur-canceled
हार के डर से कांग्रेस ने पैदा की बाधा: नड्डा
इस बीच बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कांग्रेस और पंजाब की चन्नी सरकार पर निशाना साधा है। जेपी नड्डा ने ट्वीट में कहा, 'पंजाब में मतदाता के हाथों संभावित हार के डर से राज्य की कांग्रेस सरकार पीएम मोदी के कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न कर रही है। ऐसा करते वक्त वे यह भी नहीं सोचते हैं कि पीएम भगत सिंह और दूसरे शहीदों को श्रद्धांजलि देने और विकास कार्यों का शिलान्यास करने जा रहे थे। इस ओछी हरकत से पंजाब की कांग्रेस सरकार ने दिखा दिया है कि वह विकास विरोधी है और स्वतंत्रता सेनानियों के लिए उसके मन में सम्मान नहीं है।'
पीएम की सुरक्षा में गंभीर चूक: नड्डा
जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए पीएम की सुरक्षा में चूक को गंभीर मुद्दा बताया। नड्डा ने कहा, 'यह बहुत ही गंभीर चिंता की बात है कि मामला देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री के रूट पर जाने दिया गया, जबकि पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी ने एसपीजी को भरोसा दिया था कि रूट क्लियर है। राज्य की पुलिस को रैली में शामिल होने के लिए आ रहे लोगों को रोकने के निर्देश थे। पुलिस को ऊपर से मिले निर्देशों की वजह से रैली में आ रही बहुत सी बसें फंसी रहीं।'
एक और ट्वीट में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, 'यह दुखद है कि पंजाब में हजारों करोड़ की विकास योजनाओं की शुरुआत के लिए हो रहे पीएम मोदी के दौरे में व्यवधान पहुंचाया गया। लेकिन हम ऐसी ओछी मानसिकता को पंजाब के विकास में आड़े नहीं आने देंगे। पंजाब के विकास की कोशिशें हम लगातार जारी रखेंगे।'