मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पीएम मोदी की फिरोजपुर रैली रद्द: PM मोदी की पंजाब के फिरोजपुर में होने वाली रैली रद्द, मंच से केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया एलान; गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पंजाब के फिरोजपुर में होने वाली आज की रैली रद्द हो गई है| पीएम मोदी दिल्ली वापस लौट रहे हैं| पीएम के पहुंचने के कुछ मिनटों पहले ही उनके कार्यक्रम के निरस्त हो…

पीएम मोदी की फिरोजपुर रैली रद्द: PM मोदी की पंजाब के फिरोजपुर में होने वाली रैली रद्द, मंच से केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया एलान; गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट
पीएम मोदी की फिरोजपुर रैली रद्द: PM मोदी की पंजाब के फिरोजपुर में होने वाली रैली रद्द, मंच से केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया एलान; गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट | फ़ोटो: TVL News

 नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पंजाब के फिरोजपुर में होने वाली आज की रैली रद्द हो गई है| पीएम मोदी दिल्ली वापस लौट रहे हैं| पीएम के पहुंचने के कुछ मिनटों पहले ही उनके कार्यक्रम के निरस्त होने की सूचना आई। पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह ही फिरोजपुर पहुंच गए थे| लेकिन बारिश की वजह से पीएम मोदी की रैली रद्द हो गई है| वह दिल्ली लौट गए।



फिरोजपुर में मंच से केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने यह एलान किया है| पीएम ने कहा कि ,''पंजाब के फिरोजपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया कई कारणों से प्रधानमंत्री हमारे बीच उपस्थित नहीं हो रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री ने कहा है कि हम ये कार्यक्रम रद्द नहीं स्थगित कर रहे हैं|



फिरोजपुर समेत पंजाब के कई इलाको में भारी बारिश हो रही है। पीएम मोदी के आने के लिए भारी पंडाल बनाया गया था। बताया जा रहा है कि बारिश और ठंड की वजह से पीएम मोदी की फिरोजपुर की लास्ट मूमेंट में रद्द करना पड़ा। पीएम मोदी बीच रास्ते से लौट गए।



 रैली के रद्द होने के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया जा रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक फ्लाईओवर पर करीब 20 मिनट फंसने के बाद अपना पंजाब दौर रद्द कर दिया है| केंद्र सरकार ने इसे भारी सूरक्षा चूक करार देते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों की वजह से पीएम मोदी वहां 15-20 मिनट फंसे रहे| इस चूक की वजह से पीएम मोदी फिरोजपुर में बिना कार्यक्रम में हिस्सा लिए ही बठिंडा एयरपोर्ट पर वापस लौट गए|



केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी

केंद्रीय गृह मंत्रालय का कहना है कि सुरक्षा कारणों से पीएम मोदी की रैली रद्द हुई है। बठिंडा से फिरोजपुर जाते वक्त एक फ्लाइओवर पर 15-20 मिनट तक पीएम का काफिला रुका रहा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूरे मामले पर पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी। पीएम सड़क मार्ग से फिरोजपुर रैली में शामिल होने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से भी पीएम के काफिले को दिक्कत हुई। 




कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद पीएम मोदी पहली बार पंजाब दौरे पर पहुंच रहे थे। उनके फिरोजपुर आने का कई किसान संगठन विरोध भी कर रहे थे, हालांकि केंद्रीय मंत्री भैरो सिंह शेखावत के साथ बैठक के बाद संगठनों ने पीएम की रैली का विरोध न करने की हामी भरी थी। उनकी 15 मार्च को पीएम के साथ मीटिंग भी फिक्स की गई है।



ट्विटर पर ''गो बैक मोदी' टॉप ट्रेंड

फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली रैली का विरोध सोशल मीडिया पर भी शुरू हो गया है। ट्विटर पर ''गो बैक मोदी' टॉप ट्रेंड कर रहा है। पंजाब में बच्चे से लेकर नौजवान और बुजुर्ग भी मोदी की रैली का विरोध कर रहे हैं। 



 पंजाब में अब विधानसभा चुनाव है और इस बार भारतीय जनता पार्टी, अकाली दल के बजाय कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। चुनाव से पहले फिरोजपुर में एक बड़ी रैली रखी गई है। 



इस रैली के विरोध में ट्विटर पर ट्रैक्टर टू ट्विटर पेज पर भी एक कैंपेन शुरू कर दी गई है। लोगों की तरफ से कृषि कानूनों का हवाला देकर विरोध जाहिर किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कृषि कानून लागू होने के बाद किए गए संघर्ष के दौरान 700 किसानों की शहादत हुई है और इसके बाद प्रधानमंत्री ने कानून वापस लिए हैं। जबकि अब भी किसानों की कई मांगें नहीं मानी गई हैं। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।