मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

महिलाओं से गंदी बातें करते थे बीजेपी में शामिल हुए लोग: हिमाचल के AAP अध्यक्ष समेत तीन नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर सिसोदिया की प्रतिक्रिया

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के AAP(आम आदमी पार्टी) के अध्यक्ष अनूप केसरी, समेत AAP के अन्य नेता सतीश ठाकुर और इकबाल सिंह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौज़ूदगी…

महिलाओं से गंदी बातें करते थे बीजेपी में शामिल हुए लोग: हिमाचल के AAP अध्यक्ष समेत तीन नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर सिसोदिया की प्रतिक्रिया
महिलाओं से गंदी बातें करते थे बीजेपी में शामिल हुए लोग: हिमाचल के AAP अध्यक्ष समेत तीन नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर सिसोदिया की प्रतिक्रिया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के AAP(आम आदमी पार्टी) के अध्यक्ष अनूप केसरी, समेत AAP के अन्य नेता सतीश ठाकुर और इकबाल सिंह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौज़ूदगी में भाजपा में शामिल हुए। अनुराग ठाकुर कार्यालय ने कहा,'' अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी , संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर व ऊना के अध्यक्ष इक़बाल सिंह को जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराया।



 दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि, जगत प्रकाश नड्डा और अनुराग ठाकुर ने महिलाओं से गंदी बात करने वालों को भाजपा में शामिल कराये है| सिसोदिया ने कहा कि,रात को 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष(जेपी नड्डा) और उनके केंद्रीय मंत्री(अनुराग ठाकुर) प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP पार्टी के ऐसे व्यक्ति को भाजपा में शामिल करते हैं, जिसके ख़िलाफ़ AAP को शिकायतें मिली हुई हैं कि वे महिलाओं से गंदी बातें करते थे|



सिसोदिया ने कहा कि,''ऐसा आदमी जिसके ख़िलाफ़ हम जांच कराने वाले थे और जिस व्यक्ति को हम पार्टी से निकालने वाले थे, ऐसे व्यक्ति को भाजपा ने गले लगाकर अपनी पार्टी में स्वागत किया है|




गौर हो कि, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। राज्य के आप प्रमुख अनूप केसरी और अन्य दो नेता शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जेपी नड्डा के आवास पर केसरी समेत संगठन महासचिव सतीश ठाकुर और ऊना जिला प्रमुख इकबाल सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल पर मंडी निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो के दौरान पार्टी नेताओं के अपमान का आरोप लगाया।


केजरीवाल के झाँसे में नहीं आयेंगे पहाड़ और पहाड़ी:अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा,''अरविंद केजरीवाल, पहाड़ और पहाड़ी आपके झाँसे में नहीं आयेंगे। 'Aam Aadmi Party से उन्होंने कहा,'आपकी की यूपी में भी सभी सीटों पर ज़मानत ज़ब्त हुई, हिमाचल भी वही दोहराने के लिए तैयार खड़ा है।



केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, AAP के ये तीनों नेता भाजपा में शामिल हुए। अरविंद केजरीवाल आम आदमी की पार्टी की बात करते हैं और दूसरी तरफ़ अपने ही कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हैं। जिन लोगों ने पसीना बहाकर पार्टी को खड़ा किया। उन्होंने उन्हें ही अपने रथ पर खड़ा करने का मौका नहीं दिया| हिमाचली अपना अपमान कभी नहीं सहन करता इसलिए AAP के तीनों नेता अपने और हिमाचल के स्वाभिमान के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं|


https://www.thevirallines.net/india-news-bjp-wants-to-replace-jai-ram-thakur-and-make-anurag-thakur-chief-minister-in-himachal-says-manish-sisodia 


BJP में शामिल हुए अनूप केसरी ने कहा,'' हम पिछले 8 साल से आम आदमी पार्टी के लिए काम कर रहे थे लेकिन इसके बावजूद 6 तारीख को मंडी में हुई अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जी की रैली में 4 घंटे हमारे कार्यकर्ता धूप में खड़े होकर इंतजार कर रहे थे लेकिन उनके पास उनसे मिलने का 1 मिनट समय नहीं था| इससे कार्यकर्ता बहुत दुखी हुए। सभी इस चीज को हिमाचल की बेज्जती के रूप में देख रहे हैं और सभी हिमाचली स्वाभिमानी हैं। कार्यकर्ताओं को सम्मान न देना और उनकी भावनाओं को देखते हुए हम सभी आज बीजेपी में शामिल हुए हैं। बीजेपी हमें जो जिम्मेदारी देगी उसे हम मन से करेंगे|


https://www.thevirallines.net/india-news-jolt-to-kejriwal-in-himachal-pradesh-3-leaders-including-aap-state-president-join-bjp 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।