मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हिमाचल प्रदेश में केजरीवाल को झटका: AAP के प्रदेश अध्यक्ष समेत 3 नेता भाजपा में शामिल, बोले अनुराग ठाकुर- केजरीवाल के झाँसे में नहीं आयेंगे 'पहाड़ और पहाड़ी'

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के AAP(आम आदमी पार्टी) के अध्यक्ष अनूप केसरी, समेत AAP के अन्य नेता सतीश ठाकुर और इकबाल सिंह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौज़ूदगी…

हिमाचल प्रदेश में केजरीवाल को झटका: AAP के प्रदेश अध्यक्ष समेत 3 नेता भाजपा में शामिल, बोले अनुराग ठाकुर- केजरीवाल के झाँसे में नहीं आयेंगे 'पहाड़ और पहाड़ी'
हिमाचल प्रदेश में केजरीवाल को झटका: AAP के प्रदेश अध्यक्ष समेत 3 नेता भाजपा में शामिल, बोले अनुराग ठाकुर- केजरीवाल के झाँसे में नहीं आयेंगे 'पहाड़ और पहाड़ी' | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के AAP(आम आदमी पार्टी) के अध्यक्ष अनूप केसरी, समेत AAP के अन्य नेता सतीश ठाकुर और इकबाल सिंह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौज़ूदगी में भाजपा में शामिल हुए। 


अनुराग ठाकुर कार्यालय ने कहा,'' अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप केसरी जी , संगठन महामंत्री श्री सतीश ठाकुर जी व ऊना के अध्यक्ष श्री इक़बाल सिंह जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की गरिमामयी उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराया।


अनुराग ठाकुर ने कहा,''आम आदमी पार्टी की हिमाचल विरोधी नीतियों के विरुद्ध आप पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी जी,संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर जी व ऊना के अध्यक्ष इक़बाल सिंह जी ने दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी में भाजपा में सम्मिलित हुए।



केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, AAP के ये तीनों नेता भाजपा में शामिल हुए। अरविंद केजरीवाल आम आदमी की पार्टी की बात करते हैं और दूसरी तरफ़ अपने ही कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हैं। जिन लोगों ने पसीना बहाकर पार्टी को खड़ा किया। उन्होंने उन्हें ही अपने रथ पर खड़ा करने का मौका नहीं दिया| हिमाचली अपना अपमान कभी नहीं सहन करता इसलिए AAP के तीनों नेता अपने और हिमाचल के स्वाभिमान के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं|


अनुराग ठाकुर ने कहा,''अरविंद केजरीवाल, पहाड़ और पहाड़ी आपके झाँसे में नहीं आयेंगे। 'Aam Aadmi Party से उन्होंने कहा,'आपकी की यूपी में भी सभी सीटों पर ज़मानत ज़ब्त हुई, हिमाचल भी वही दोहराने के लिए तैयार खड़ा है।



अनुराग ठाकुर ने कहा,''आदरणीय प्रधानमंत्री Modi जी की नीति व नेतृत्व में विरोधी भी आस्था जता रहे हैं, क्योंकि उपेक्षा की, उत्पीड़न की, प्रताड़ना की नहीं बल्कि सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ जोड़ने में भरोसा रखते हैं।



BJP में शामिल हुए अनूप केसरी ने कहा,'' हम पिछले 8 साल से आम आदमी पार्टी के लिए काम कर रहे थे लेकिन इसके बावजूद 6 तारीख को मंडी में हुई अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जी की रैली में 4 घंटे हमारे कार्यकर्ता धूप में खड़े होकर इंतजार कर रहे थे लेकिन उनके पास उनसे मिलने का 1 मिनट समय नहीं था| इससे कार्यकर्ता बहुत दुखी हुए। सभी इस चीज को हिमाचल की बेज्जती के रूप में देख रहे हैं और सभी हिमाचली स्वाभिमानी हैं।कार्यकर्ताओं को सम्मान न देना और उनकी भावनाओं को देखते हुए हम सभी आज बीजेपी में शामिल हुए हैं। बीजेपी हमें जो जिम्मेदारी देगी उसे हम मन से करेंगे|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।