Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का CM बनाया जाना कांग्रेस का चुनावी हथकंडा: मायावती

  • by: news desk
  • 20 September, 2021
चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का CM बनाया जाना कांग्रेस का चुनावी हथकंडा:  मायावती

लखनऊ: कांग्रेस विधायक चरणजीत सिंह चन्नी ने राजभवन में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब में मुख्यमंत्री बनने वाले दलित समुदाय के पहले व्यक्ति हैं| शपथ समारोह के बाद बीएसपी प्रमुख मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर निशाना साधा है| मायावती ने कहा, कांग्रेस ने ये कदम पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उठाया है| उन्होंने कहा, पंजाब के दलितों को कांग्रेस से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि ये चुनावी हछकंडा है| कांग्रेस को दलित वर्ग पर भरोसा नहीं है|



लखनऊ में BSP अध्यक्ष मायावती ने कहा,''चरणजीत सिंह चन्नी को कुछ वक्त के लिए पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया जाना कांग्रेस का चुनावी हथकंडा है। आगामी पंजाब चुनाव इनके नेतृत्व में नहीं बल्कि गैर दलित के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इससे साफ होता है कि कांग्रेस का दलितों पर अब तक भरोसा नहीं हुआ है|




मायावती ने बीजेपी पर भी निशाना साधा:

 मायावती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इसी तरह से यूपी में भाजपा का नया ओबीसी प्रेम है। उन्होंने कहा कि यूपी में भी विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले ओबीसी समाज के प्रति उभरा भाजपा का नया प्रेम भी हवा हवाई है| अगर ये प्रेम सार्थक होता तो केंद्र और राज्यों में सरकारी नौकिरयों में अनुसूचित जातियों के पद भर देती| अभी भी पद खाली पड़े हैं|



यदि यह वास्तव में सच्चा एवं सार्थक होता तो इनकी केंद्र व यूपी समेत अन्य राज्यों की सरकारें नौकरियों में एसी, एसटी का बैकलॉग पूरा कर देतीं और न ही ओबीसी की जातीय जनगणना की मांग को स्वीकार किया जा रहा है। भाजपा का भी इस वर्ग के वोट की खातिर कोई नाटक चलने वाला नहीं है। दलित और ओबीसी न तो भाजपा के और न ही कांग्रेस के बहकावे में आएंगे।







आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन