मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कांग्रेस की लोकसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी: राहुल कस्वा राजस्थान के चुरू और वैभव गहलोत जालौर से लड़ेंगे चुनाव, पूरी लिस्ट देखें...

नई दिल्‍ली : लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए कांग्रेस (Congress) ने आज शाम अपने उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है| कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एमपी-राजस्थान समेत छ…

कांग्रेस की लोकसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी: राहुल कस्वा राजस्थान के चुरू और वैभव गहलोत जालौर से लड़ेंगे चुनाव, पूरी लिस्ट देखें...
कांग्रेस की लोकसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी: राहुल कस्वा राजस्थान के चुरू और वैभव गहलोत जालौर से लड़ेंगे चुनाव, पूरी लिस्ट देखें... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली : लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए कांग्रेस (Congress) ने आज शाम अपने उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है|  कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एमपी-राजस्थान समेत छह राज्यों की 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। कांग्रेस ने इस लिस्ट में 7 जनरल, 13 ओबीसी,10 एससी, 9 एसटी और एक मुस्लिम  उम्मीदवारों को टिकट दिया है| 



इस सूची में असम से 12, गुजरात से सात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से 10-10, उत्तराखंड से तीन और दमनदीव से एक उम्मीदवार का एलान किया गया है। इससे पहले ,08 मार्च, 2024 को कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें राहुल गांधी, शशि थरूर और केसी वेणुगोपाल समेत कई दिग्गज नेता शामिल थे|



कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई असम के जोरहाट से चुनाव लड़ेंगे। नकुलनाथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। राहुल कस्वा राजस्थान के चुरू से और वैभव गहलोत राजस्थान के जालौर से चुनाव लड़ेंगे। फूल सिंह बरैया मध्य प्रदेश के भिंड से चुनाव लड़ेंगे।



 कांग्रेस की दूसरी सूची में 3 नाम उत्तराखंड के उम्मीदवारों के भी हैं| कांग्रेस ने पौड़ी से गणेश गोदियाल, अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा और टिहरी से जीत सिंह गुंसोला का अपना उम्मीदवार बनाया है|



असम के जोरहाट से अपनी उम्मीदवारी पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, "मैं कांग्रेस दल के नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने मेरे कंधों पर एक बहुत बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है... मैं खुश हूं कि लिस्ट फाइनल हो चुकी है और हमारा लक्ष्य तय हो चुका है..."



चुरू से अपनी उम्मीदवारी पर कांग्रेस नेता राहुल कासवान ने कहा, "मुझ पर विश्वास करने और मुझे यह जिम्मेदारी देने के लिए मैं पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को धन्यवाद देना चाहता हूं..."



असम की 12 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा


  1. कोकराझार- गर्जन मैशरी
  2. धुबड़ी - रकीबुल हुसैन
  3. बारपेटा - दीप बायन
  4. दारंग उदालगुरी से- माधब राजबंशी
  5. गुवाहाटी - मीरा बारठाकुर गोस्वामी
  6. दिफू - जॉयराम एंगलेंग
  7. करीमगंज - हाफिज रशीद अहमद चौधरी
  8. सिलचर - सूर्यकांत सरकार
  9. नौगांव - प्रद्युत बोरदोलोई
  10. काजीरंगा -रोजेलिना तिर्की
  11. सोनितपुर - प्रेम लाल गंजू
  12. जोरहाट - गौरव गोगोई



गुजरात की 7 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

  1. कच्छ- नीतीश लालन
  2. बनासकांठा- गेनीबेन ठाकोर (विधायक)
  3. पोरबंदर- ललित वसोया (पूर्व विधायक) 
  4. अहमदाबाद पूर्व- रोहन गुप्ता (प्रवक्ता)
  5. अहमदाबाद पश्चिम- भरत मकवाना
  6. बारडोली- सिद्धार्थ चौधरी
  7. वलसाड- अनंत पटेल (विधायक)


कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, 39 नामों का ऐलान



मध्य प्रदेश की 10 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

  1. भिंड- फूल सिंह बरैया
  2. टीकमगढ़- पंकज अहिरवार
  3. सतना- सिद्धार्थ कुशवाहा
  4. सीधी- कमलेश्वर पटेल
  5. मंडला - ओंकार सिंह मरकाम
  6. छिंदवाड़ा- नकुलनाथ  
  7. देवास - राजेंद्र मालवीय
  8. धार - राधेश्याम मुवेल
  9. खरगोन - पोरलाल खरते
  10. बैतूल - रामू टेकाम


राजस्थान के 10 उम्मीदवार

  1. जालौर- वैभव गहलोत
  2. बीकानेर- गोविंद राम मेघवाल
  3. चुरू - राहुल कस्वां
  4. टोंक-सवाई माधोपुर - हरीश मीणा
  5. भरतपुर- संजना जाटव
  6. झुंझुनू -बृजेंद्र ओला
  7. जोधपुर - करण सिंह
  8. अलवर -ललित यादव
  9. उदयपुर - ताराचंद मीणा
  10. चित्तौड़गढ़ - उदयलाल आंजना


  • उत्तराखंडकी तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा
  1. टिहरी गढ़वाल सीट - जोत सिंह गुनसोला
  2. गढ़वाल पौड़ी - गणेश गोदियाल
  3. अल्मोड़ा - प्रदीप टम्टा



 इसके अलावा , दमनदीव से केतन दहियाभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 मार्च 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।