Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय, हरदीप पुरी को मिला पेट्रोलियम मंत्रालय का जिम्मा , धर्मेंद्र प्रधान बने शिक्षा मंत्री

  • by: news desk
  • 07 July, 2021
सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय, हरदीप पुरी को मिला पेट्रोलियम मंत्रालय का जिम्मा , धर्मेंद्र प्रधान बने शिक्षा मंत्री

नई दिल्ली: आज यानी बुधवार को मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ| कैबिनेट विस्‍तार में  15 कैबिनेट और 28  राज्‍य मंत्रियों ने शपथ ली है| शपथ के बाद विभाग का बंटवारा भी किया गया।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय मिला, अमित शाह- गृह और सहकारिता मंत्रालय, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय, निर्मला सीतारमण वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री होंगी|




ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया।शहरी विकास, आवास मंत्रालय को पेट्रोलियम के साथ जोड़ा जाएगा, हरदीप सिंह पुरी को ये मंत्रालय मिला।धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा और कौशल विकास मंत्रालय का जिम्मा मिला।





स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्रालय को जोड़ा जाएगा। शहरी विकास, आवास मंत्रालय को पेट्रोलियम के साथ जोड़ा जाएगा, हरदीप सिंह पुरी को ये मंत्रालय मिला।



सर्बानंद सोनोवाल को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और आयुष मंत्रालय का कार्यभार मिला। अनुराग ठाकुर सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ युवा मामलों का जिम्मा संभालेंगे।



ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया।धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा और कौशल विकास मंत्रालय का जिम्मा मिला।पीयूष गोयल कपड़ा मंत्रालय और उपभोक्ता कल्याण मंत्रालय के अलावा वाणिज्य मंत्रालय देखेंगे।अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री के साथ आईटी और संचार मंत्री होंगे।




मीनाक्षी लेखी को विदेश मंत्रालय और संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है| पुरुषोत्तम रुपाला को डेयरी और मत्स्य पालन का जिम्मा सौंपा गया है| गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास मंत्रालय की कमान सौंपी गई है| LJP नेता पशुपति नाथ पारस को खाद्य प्रसंस्करण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है| भूपेंद्र यादव को श्रम मंत्रालय का प्रभार दिया गया है|








आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन