Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

पाकिस्तान में भारतीय कैदियों की मौत पर भारत ने जताई चिंता, पाकिस्तान सरकार से सभी भारतीय कैदियों को रिहा करने की अपील की

  • by: news desk
  • 07 October, 2022
पाकिस्तान में भारतीय कैदियों की मौत पर भारत ने जताई चिंता,  पाकिस्तान सरकार से सभी भारतीय कैदियों को रिहा करने की अपील की

नई दिल्ली: पाकिस्तान में भारतीय कैदियों की मौत पर भारत ने चिंता जताई है| भारत ने पाकिस्तान सरकार से सभी भारतीय कैदियों को तुरंत रिहा कर भारत भेजने की अपील की है| विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि,''पिछले 9 महीने में पाकिस्तान की हिरासत में 6 भारतीय लोगों की मौत हुई है जिसमें से 5 मछुआरे थे। इन सभी 6 लोगों ने अपनी सजा पूरी कर ली थी। भारत के द्वारा उनकी देश वापसी की अपील के बावजूद उन्हें गैरकानूनी ढंग से हिरासत में रखा गया|



MEA प्रवक्ता ने कहा कि,''भारतीय कैदियों की पाकिस्तान में कैद के दौरान मृत्यु के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। भारतीय कैदियों की सुरक्षा का मुद्दा इस्लामाबाद में हमारे हाई कमीशन द्वारा बार-बार उठाया गया है। पाकिस्तान सरकार से अपील है कि सभी भारतीय कैदियों को तुरंत रिहा करके भारत भेजा जाए|



चीन के साथ LAC पर विवाद को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि,'LAC पर डिसइंगेजमेंट के जो कदम जरूरी हैं, अभी उस स्थिति तक नहीं पहुंचे हैं। ऐसा कहना सही नहीं होगा कि स्थिति सामान्य है। कुछ सकारात्मक कदम हुए हैं, लेकिन कुछ कदम अभी शेष हैं|



विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि,'म्यांमार में फंसे लगभग 50 लोगों को निकाला गया है। कुछ लोग म्यांमार पुलिस के पास हैं क्योंकि वे अवैध तरीके से वहां गए थे। हम उन्हें वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ और लोग अभी भी बंदी हैं जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है|




आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन