मुख्य सामग्री पर जाएँ
16 सितंबर 2026

पनामा पेपर्स मामला: ED ने ऐश्वर्या राय बच्चन से 5 घंटे से अधिक की पूछताछ, पनामा पेपर लीक केस में हुईं पूछताछ

नई दिल्‍ली : ऐश्वर्या राय बच्चन सोमवार को दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय से रवाना हुईं। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें पनामा पेपर्स से संबंधित मामले में तलब किया था। पनामा पेपर लीक मामले में सोमवा…

पनामा पेपर्स मामला: ED ने ऐश्वर्या राय बच्चन से 5 घंटे से अधिक की पूछताछ, पनामा पेपर लीक केस में हुईं पूछताछ
पनामा पेपर्स मामला: ED ने ऐश्वर्या राय बच्चन से 5 घंटे से अधिक की पूछताछ, पनामा पेपर लीक केस में हुईं पूछताछ | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली :  ऐश्वर्या राय बच्चन सोमवार को दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय से रवाना हुईं। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें पनामा पेपर्स से संबंधित मामले में तलब किया था। पनामा पेपर लीक मामले में सोमवार को ऐश्वर्या राय बच्चन से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 5 घंटे पूछताछ की। ऐश्वर्या से उनकी कंपनियों और बैंक अकाउंट्स के बारे में सवाल हुए। 



प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को पनामा पेपर लीक केस में बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को पूछताछ के लिए बुलाया गया| ऐश्‍वर्या करीब 1:30 बजे ईडी दफ्तर पहुंचीं थी, जहां करीब पांच घंटे तक पूछताछ चली | इसके बाद ऐश्वर्या दफ्तर से बाहर निकलीं और कार में बैठकर रवाना हो गईं| हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अभिनेत्री को बाद में भी किसी और दिन पूछताछ के लिए बुलाया गया है या नहीं|



सूत्रों ने बताया कि ED ने ऐश्वर्या से पूछा कि उन्होंने 50 हजार डॉलर में खरीदी कंपनी महज 1500 डॉलर में क्यों बेच दी। अमिताभ बच्चन की बहू बनने के बाद कंपनियों को बंद क्यों कर दिया गया?



ED ने सोमवार को उनसे दिल्ली के लोकनायक भवन में पूछताछ की। ED के अधिकारी ऐश्वर्या के लिए सवालों की लिस्ट पहले ही तैयार कर चुके थे। वे शाम 7:30 बजे ED ऑफिस से रवाना हुईं। सूत्रों के मुताबिक ऐश्वर्या ED दफ्तर के पिछले दरवाजे से निकलीं। उन्होंने ED के सामने केस से जुड़े कुछ दस्तावेज भी सब्मिट किए हैं।



https://www.thevirallines.net/bollywood-news-ed-summons-actress-aishwarya-rai-bachchan-in-panama-papers-case



सूत्रों के मुताबिक, ऐश्वर्या से वर्जिन आइलैंड स्थित, एमिक पार्टनर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के स्वामित्व को लेकर पूछताछ की गई. साथ ही, कंपनी के साल 2005 से लेकर साल 2008 तक सालाना टर्नओवर और बैंक अकॉउंट से संबंधित जानकारी भी ली गई|



 ED अधिकरियों के पास पनामा पेपर लीक केस में इस कंपनी से जुड़े तमाम दस्तावेज मौजूद हैं, कंपनी के बैंक स्टेटमेंट से भी ऐश्वर्या राय का आमना-सामना करवाया गया| साथ ही, कंपनी में ऐश्वर्या के माता-पिता और भाई शेयरहोल्डर थे, जिसको लेकर भी ऐश्वर्या से सवाल-जवाब हुए|




पनामा पेपर्स में 500 बड़े नाम
दरअसल, पनामा पेपर्स मामले में भारत के करीब 500 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी। इनमें नेता, अभिनेता, खिलाड़ी, बिजनेसमैन हर वर्ग के प्रमुख लोगों के नाम हैं। इन लोगों पर टैक्स की हेराफेरी का आरोप है, जिसको लेकर टैक्स अथॉरिटी जांच में जुटी है।




एक महीने पहले अभिषेक बच्चन भी हो चुके है जांच में शामिल
पनामा पेपर्स मामले की लंबे समय से जांच चल रही है। ED के अधिकारी देश की कई बड़ी हस्तियों को जांच में शामिल कर चुके हैं। इसी कड़ी में एक महीने पहले अभिषेक बच्चन भी ED कार्यालय में पहुंचे थे। वे कुछ दस्तावेज भी ED अधिकारियों को सौंपे चुके हैं। ED सूत्रों की मानें तो जल्द ही इस मामले में उनके पिता अमिताभ बच्चन को भी ED नोटिस देकर बुलाने वाली है।


https://www.thevirallines.net/india-news-aishwarya-rai-bachchan-appears-before-ed-in-panama-papers-case


"पनामा पेपर्स" मामला 2016 में सामने आया था

साल 2016 में ब्रिटेन में पनामा की लॉ फर्म के 1.15 करोड़ टैक्स डॉक्युमेंट लीक हुए थे। इसमें दुनियाभर के बड़े नेताओं, कारोबारियों और बड़ी हस्तियों के नाम सामने आए थे। भारत की बात करें तो करीब 500 लोगों के नाम सामने आए थे। इसमें बच्चन परिवार का नाम भी शामिल है।



एक रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन को 4 कंपनियों का डायरेक्टर बनाया गया था। इनमें से तीन बहामास में थीं, जबकि एक वर्जिन आइलैंड्स में। इन्हें 1993 में बनाया गया। इन कंपनियों की कैपिटल 5 हजार से 50 हजार डॉलर के बीच थी, लेकिन ये कंपनियां उन शिप्स का कारोबार कर रही थीं, जिनकी कीमत करोड़ों में थी।



ऐश्वर्या को पहले एक कंपनी का डायरेक्टर बनाया गया था। बाद में उन्हें कंपनी का शेयर होल्डर डिक्लेयर कर दिया गया। कंपनी का नाम अमिक पार्टनर्स प्राइवेट लिमिटेड था। इसका हेडक्वार्टर वर्जिन आइलैंड्स में था। ऐश्वर्या के अलावा उनके पिता के. राय, मां वृंदा राय और भाई आदित्य राय भी कंपनी में उनके पार्टनर थे। यह कंपनी 2005 में बनाई गई थी। तीन साल बाद यानी 2008 में कंपनी बंद हो गई थी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।