Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

Cyclone Tauktae: मुंबई में हो रही भारी बारिश से जगह-जगह जलभराव, चक्रवाती तूफान ‘तौकते‘ आज शाम तक गुजरात तट पर पहुंचेगा, 185 किमी प्रति घंटे होने के साथ बेहद उग्र चक्रवाती तूफान...

  • by: news desk
  • 17 May, 2021
Cyclone Tauktae: मुंबई में हो रही भारी बारिश से जगह-जगह जलभराव, चक्रवाती तूफान ‘तौकते‘ आज शाम तक गुजरात तट पर पहुंचेगा, 185 किमी प्रति घंटे होने के साथ बेहद उग्र चक्रवाती तूफान...

नई दिल्ली: केरल, कर्नाटक और गोवा के तटीय इलाकों में रविवार को तबाही मचाने के बाद चक्रवात ‘ताउते’ उत्तर में गुजरात की ओर बढ़ रहा है| इस बीच महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ ही हल्की बारिश हुई और समुद्र में ऊंची लहरें उठीं|भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण सुबह कई पड़ जमीदोंज हो गए| मुंबई में हो रही भारी बारिश से जगह-जगह जलभराव हुआ। मुंबई में भारी बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हुआ।




चक्रवाती तूफान ‘तौकते‘ के 17 मई की शाम में गुजरात तट पर पहुंचने तथा अधिकतम निरंतर सतह हवा की गति के 155-165 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 185 किमी प्रति घंटे होने के साथ बेहद उग्र चक्रवाती तूफान के रूप में 18 मई की सुबह के दौरान पोरबंदर एवं महुवा (भावनगर जिला) के बीच गुजरात तट से गुजरने का अनुमान है|




भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार,'पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बेहद उग्र चक्रवाती तूफान ‘तौकते’पिछले 06 घंटों के दौरान लगभग 18 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग उत्तर दिशा की ओर बढ़ा तथा 17 मई,2021 को भारतीय मानक समय 0230 बजे 18.09 डिग्री उत्तर के अक्षांश तथा 71.7डिग्री पूर्व के देशांतर के निकट, पणजीम-गोवा से लगभग 360 किमी उत्तर उत्तर पश्चिम, मुंबई  के 170 किमी दक्षिण दक्षिण पश्चिम, विरावल, (गुजरात) के 350 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व, दीव के 310 किमी दक्षिण दक्षिण पूर्व तथा कराची (पाकिस्तान) के 900 किमी दक्षिण दक्षिण पूर्व में केंद्रित रहा।




इसके उत्तर उत्तर पश्चिम बढ़नेतथा 17 मई की शाम में गुजरात तट पर पहुंचने तथा अधिकतम निरंतर सतह हवा की गति के 155-165 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 185 किमी प्रति घंटे होने के साथ बेहद उग्र चक्रवाती तूफान के रूप में 18 मई की सुबह के दौरान पोरबंदर एवं महुवा (भावनगर जिला) के बीच गुजरात तट से गुजरने का अनुमानहै।




अहमदाबाद मौसम विभाग की वैज्ञानिक मनोरमा मोहंती ने कहा कि,''चक्रवात तौकते अभी दीव से 220 किलोमीटर दूर है।  शाम तक गुजरात तट पर आ जाएगा और रात को दीव से 20 किलोमीटर पूर्व होकर गुजरात तट पार करेगा। हवा की रफ्तार 160-170 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी| गिर समोनाथ, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर पर ज्यादा प्रभाव पडे़गा। वलसाड़ और नवसारी में भी भारी बारिश होने की संभावना है। मछुआरों को जाने से मना किया गया है। सभी जिलों में बारिश रहेगी|




महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि,''चक्रवात को लेकर महाराष्ट्र सरकार पिछले 3 दिनों से सतर्क है। राज्य आपदा प्रबंधन 24 घंटे काम कर रहा है। सारे जिलों को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है। लगातार बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं| चक्रवात की वजह से मुंबई में BKC के कोविड सेंटर को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। 193 मरीजों को, जिनमें 73 मरीज ICU में थे, विभिन्न अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है|





भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अत्यंत तीव्र चक्रवाती तूफान “तौकते,” जो पूर्व-मध्य अरब सागर पर था, वह उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में मुड़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के अनुसार तूफान पिछले छह घंटों के दौरान 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। वह बहुत तेज हो गया है और 17 मई, 2021 को साढ़े पांच बजे सुबह वह पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर मौजूद रहा, यानी 18.5oउत्तर अक्षांश और 71.5o पूर्व देशांतर के निकट कायम था। यह क्षेत्र मुंबई से 160 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिणपश्चिम, वेरावल (गुजरात) से 290 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और दीव से 250 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व से दूर है। यह कराची (पाकिस्तान)से 840 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व मौजूद था।




इमकान है कि चक्रवाती तूफान उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में मुड़ेगा और 17 मई की शाम को गुजरात पहुंच जायेगा। वहां यह 17 मई की रात आठ बजे से साढ़े आठ बजे के बीच पोरबंदर और महुवा (भावनगर) के तटों से टकरायेगा। इस इलाके में यह कहर बरपा सकता है। हवा की रफ्तार प्रति घंटा 155-165 से 185 किलोमीटर हो सकती है।




आंधी की चेतावनी

अगले छह घंटों के दौरान पूर्व-मध्य अरब सागर में 180-190 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवायें चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार बढ़कर 210 किमी प्रतिघंटा हो सकती है।


17 मई को महाराष्ट्र के तट से दूर और आसपास आंधी चलने का अनुमान है, जिसकी गति 80-90 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 100 किमी प्रतिघंटा हो सकती है।


उत्तर-पूर्व अरब सागर के आसपास के इलाके में आंधी की स्थिति बनी हुई है। वहां 90-100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवायें चल रही हैं, जो बढ़कर 110 किमी प्रतिघंटा हो सकती हैं। आंधी धीरे-धीरे तेज होगी और दोपहर बाद 12 घंटे तक 200 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेगी। उसके बाद उसकी गति कम होने लगेगी।


दक्षिण गुजरात के तट से दूर और दमन व दीव तटों 70-80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी के आसार हैं, जिसकी रफ्तार बढ़कर 90 किमी प्रतिघंटा हो जायेगी। संभावना है कि आंधी की गति 155-165 किमी प्रतिघंटा तक हो जायेगी और बढ़ते-बढ़ते 185 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। आंधी की यह स्थिति गुजरात के तट से दूर व तट के आसपास (जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर) में रहेगी। इसके अलावा भरूच, आणंद, दक्षिण अहमदाबाद, बोताड, पोरबंदर में 120-140 किमी प्रतिघंटा; देवभूमि द्वारका, जामनगर, राजकोट, मोरबी, खेड़ा में आज रात से 18 मई की भोर तक 90-100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी, जिसकी गति 165 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। दादर, नागर हवेली, दमन तट से दूर व आसपास वलसाड, नवसारी, सूरत, सुरेन्द्रनगर में 17 मई की शाम से 18 मई की सुबह तक 80-90 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने काअनुमान है, जिसकी रफ्तार बढ़कर 100 किमी प्रतिघंटा तक हो सकती है।



वर्षा:

कोंकण और मध्य महाराष्ट्रः 17 मईको कई स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा अलग अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और 18मई को उत्तरी कोंकण में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।


गुजरात: सौराष्ट्र के दक्षिणी जिलों, दीव और गुजरात क्षेत्र में 17 व 18 मई को अधिकांश स्थानों पर भारी और बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। इसी दौरान कच्छ में छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।


राजस्थान:18 मई को दक्षिण राजस्थान के ऊपर तथा 19 मई को राजस्थान के ऊपर कई स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। राजस्थान पर 19 मई को कई छटुपुट स्थानों पर तेज से तेजतर बारिश होने का अनुमान है।





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन