नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) ने प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, "आज एक युग का अंत हो गया है। लता जी हमेशा पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी।"
श्रीमती सोनिया गाँधी का शोक संदेश-: “स्वर कोकिला लता जी की मधुर आवाज़ आज मौन होने पर स्तब्ध हूँ। एक युग का अंत हो गया। दिल छू लेने वाली आवाज़, राष्ट्र प्रेम के गीत और लता दीदी का संघर्षमय जीवन सदा पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेगा। उनकी अंतिम यात्रा में नमन व भाव भीनी श्रधांजलि: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
प्रियंका गांधी ने जताया शोक
वहीं प्रियंका गांधी ने लता दीदी के निधन पर शोक जताते हुए कहा, 'भारतीय संगीत की बगिया में सुरों को चुन-चुन कर सजाने वाली सुर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार मिला| उनके निधन से भारतीय कला जगत को एक अपूर्णीय क्षति हुई है| ईश्वर लता जी को श्री चरणों में स्थान दें और इस दुःख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें|
https://www.thevirallines.net/bollywood-news-renowned-singer-lata-mangeshkar-passes-away
92 के उम्र में ली आखिरी सांस
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया| लता मंगेशकर 92 साल की थीं| पिछले 29 दिन से वह मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं| 8 जनवरी को लता मंगेशकर को कोविड पॉजिटिव पाया गया था| लता जी के निधन के बाद देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है|
इस वजह से हुआ लता मंगेशकर का निधन
ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने लता मंगेशकर के निधन के कारण के बारे में जानकारी दी। मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया,''आज सुबह 8:12 मिनट पर लता दीदी(लता मंगेशकर) का निधन हो गया है। उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे। उनका इलाज काफी दिनों से अस्पताल में चल रहा था| उन्हें जनवरी में निमोनिया और कोरोना वायरस से पीड़ित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।