मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

13 मई से उदयपुर में होने वाले चिंतन शिविर में 'छह एजेंडा' पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने बनाई छह अलग-अलग समितियां, हर राज्य से पार्टी के 400 नेता हिस्सा लेंगे

नई दिल्ली: कांग्रेस ने 13 से 15 मई तक उदयपुर में होने वाले चिंतन शिविर में किसान और कृषि, बेरोजगारी, संगठनात्मक मामले, सामाजिक अधिकारिता, आर्थिक स्थिति और राजनीतिक मामलों सहित छ: एजेंडा पर चर्चा के ल…

13 मई से उदयपुर में होने वाले चिंतन शिविर में 'छह एजेंडा' पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने बनाई छह अलग-अलग समितियां, हर राज्य से पार्टी के 400 नेता हिस्सा लेंगे
13 मई से उदयपुर में होने वाले चिंतन शिविर में 'छह एजेंडा' पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने बनाई छह अलग-अलग समितियां, हर राज्य से पार्टी के 400 नेता हिस्सा लेंगे | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस ने 13 से 15 मई तक उदयपुर में होने वाले चिंतन शिविर में किसान और कृषि, बेरोजगारी, संगठनात्मक मामले, सामाजिक अधिकारिता, आर्थिक स्थिति और राजनीतिक मामलों सहित छ: एजेंडा पर चर्चा के लिए छ: अलग-अलग समितियों का गठन किया है। वहीं सोमवार को कांग्रेस ने घोषणा की आगे की राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए एक 'एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप-2024' का गठन किया जाएगा।



कांग्रेस ने 13 से 15 मई तक उदयपुर में होने वाले चिंतन शिविर में छ: एजेंडा पर चर्चा के लिए छ: अलग-अलग समितियों का गठन किया है।। शिविर में वर्किंग कमेटी के सदस्य, सांसद, राज्यों के प्रभारी और महासचिव सहित करीब 400 नेता शामिल होंगे|



मल्लिकार्जुन खड़गे, सलमान खुर्शीद, पी चिदंबरम, मुकुल वासनिक, भूपिंदर सिंह हुड्डा और अमरिंदर सिंह वारिंग 6 अलग-अलग समितियों के संयोजक होंगे।



कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,''कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी ने 13-14-15 मई, 2022 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चिंतन शिविर - 'नव संकल्प' उदयपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें हर राज्य से करीब 400 कांग्रेसी और महिलाएं हिस्सा लेंगी।



कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि 21 अप्रैल को पार्टी अध्यक्ष को उनके द्वारा गठित आठ सदस्यीय समूह की रिपोर्ट मिल गई थी। जिसपर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चर्चा करते हुए 'एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप-2024 का गठन करने का फैसला किया। 



शिविर में खेती -किसानी, राजनीतिक, आर्थिक, संगठनात्मक आदि मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा संगठन को पुनर्गठित और मजबूत बनाने जैसे मामलों पर भी चर्चा की जाएगी। शिविर में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की व्यापक रणनीति पर विचार किया जाएगा।





कांग्रेस अध्यक्ष ने 13 14 और 15 मई, 2022 को उदयपुर, राजस्थान में आयोजित होने वाले चिंतन शिविर में कागजात तैयार करने और संबंधित विषयों पर चर्चा का नेतृत्व करने के लिए निम्नलिखित छह समन्वय पैनल गठित किए हैं

राजनीतिक मामलों...

1. मल्लिकार्जुन खड़गे- संयोजक

2. गुलाम नबी आजाद

3. अशोक चव्हाण

4. एन. उत्तम कुमार रेड्डी

5. डॉ शशि थरूर

6. गौरव गोगोई

7. सप्तगिरी शंकर उल्का

8. पवन खेड़ा

9. डॉ रागिनी नायक




सामाजिक न्याय और अधिकारिता

1.सलमान खुर्शीद-संयोजक

2. मीरा कुमार

3. दिग्विय सिंह

4. कुमारी शैलजा

5. सुखजिंदर सिंह रंधावा

6. नबाम तुकि

7. नारनभाई राठवा

8.  एंटो एंटनी

9. के. राजू



आर्थिक स्थिति (अर्थव्यवस्था )

1. पी. चिदम्बरम- संयोजक

2. सिद्धारमैया

3.  आनंद शर्मा

4. सचिन पायलट

5.  मनीष तिवारी

6. प्रो. राजीव गौड़ा

7.  प्रणीति शिंदे

8. प्रो. गौरव वल्लभ

9. सुप्रिया श्रीनाते





 संगठनात्मक मामले

1. मुकुल वासनिक- संयोजक

2. अजय माकन

3.  तारिक अनवर

4.  रमेश चेन्नीथला

5. रणदीप सिंह सुरजेवाला

6.  अधीर रंजन चौधरी

7. नेट्टा डिसूजा

8. मीनाक्षी नटराजन



किसान और कृषि

1. भूपिंदर सिंह हुड्डा- संयोजक

2. टी.एस. सिंहदेव

3. शक्तिसिंह गोहिल

4. नाना पटोले 5. श्री प्रताप सिंह बाजवा

6. अरुण यादव

7. डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

8. गीता कोर

9. अजय कुमार लल्लू



युवा और अधिकारिता (youth and empowerment)

1. अमरिंदर सिंह वारिंग- संयोजक

2.  बी.वी. श्रीनिवास

3.  नीरज कुंदन

4.कृष्ण बायरे गौड़ा

5. कृष्ण अल्लावरु

6.  अलका लांबा

7.  रोजी एम. जॉन

8. अभिषेक दत्त

9. करिश्मा ठाकुर

10. डॉ. अंगकिता दत्ता




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।