नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री को कथित तौर पर लुफ्थांसा विमान से उतारे जाने की जांच की मांग पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, मैं निश्चित रूप से इस पर गौर करूंगा| दरअसल, रिपोर्ट के मुताबिक,पंजाब CM भगवंत मान ने इतनी शराब पी रखी थी कि उन्हें जहाज़ से उतार दिया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट में दिल्ली जाने वाली लुफ्थांसा फ्लाइट से इसलिए उतारा गया क्योंकि वह यात्रा करने के लिए फिट नहीं थे।
पंजाब के मुख्यमंत्री को लुफ्थांसा विमान से उतारे जाने की जांच की मांग पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, यह घटना जर्मनी में घटी थी जिसके लिए हमें पहले तथ्यों की जांच करनी होगी। मुझे भेजे गए अनुरोध के आधार पर मैं निश्चित रूप से इस पर गौर करूंगा|
शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा था,, "सह-यात्रियों के हवाले से मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि पंजाब CM भगवंत मान को लुफ्थांसा फ्लाइट से उतारा गया क्योंकि वे बहुत नशे में थे और चलने की हालत में भी नहीं थे। ऐसी रिपोर्ट पंजाबियों को शर्मिंदा करती हैं।"
शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट किया, "सह-यात्रियों के हवाले से मीडिया में आई परेशान करने वाली खबरों में कहा गया है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान को लुफ्थांसा फ्लाइट से उतारा गया क्योंकि वह बहुत नशे में थे और इससे उड़ान में 4 घंटे की देरी हुई। इन रिपोर्टों ने पंजाबियों को शर्मिंदा किया।
सुखबीर बादल ने आगे कहा,'चौंकाने वाली बात ये है कि पंजाब की सरकार मुख्यमंत्री को लेकर इस तरह की रिपोर्ट पर शांत है| इस मामले में अरविंद केजरीवाल को सफाई देनी चाहिए| भारत सरकार को कदम उठाना चाहिए क्योंकि इसमें पंजाबी और राष्ट्रीय गौरव शामिल है| यदि उन्हें विमान से उतारा गया था, तो भारत सरकार को अपने जर्मन समकक्ष के साथ इस मुद्दे को उठाना चाहिए|