रायचूर: 'भारत जोड़ो यात्रा' आज (23 अक्टूबर, 2022 को) 46वां दिन है| कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 46वें दिन की शुरूआत रायचूर (कर्नाटक) के यरमारस से की। पदयात्रा आज सुबह 10 बजे तेलंगाना में प्रवेश हुई है। पदयात्रा महबूबनगर के गुडबेल्लूर से होकर गुजरी। यहीं पर यात्रा का विश्राम होगा।
तीन दिन तक यानी 24 से 26 अक्टूबर का तक विश्राम रहेगा। पदयात्रा की शुरुआत 27 अक्टूबर को तेलंगाना के महबूबनगर से होगी।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि दिवाली के मौके पर 24 और 25 अक्टूबर को पदयात्रा नहीं होगी। वहीं, 26 अक्टूबर को कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर पार्टी मुख्यालय में विशेष समारोह का आयोजन किया गया है। राहुल गांधी के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है।
कर्नाटक में बस 'स्कैम ही स्कैम' चल रहा: बीजेपी सरकार पर बरसे राहुल गांधी
भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई। यह यात्रा 3570 किमी लंबी दूरी तय कर कश्मीर में खत्म होगी। इससे पहले, राहुल गांधी ने 45वें दिन रायचूर जिले के येरागेरा गांव से पदयात्रा की शुरुआत की थी।
यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra Day 45: रायचूर में पूर्व सैनिकों ने राहुल गांधी के साथ की पदयात्रा