मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Bharat Jodo Yatra Day 45: रायचूर में पूर्व सैनिकों ने राहुल गांधी के साथ की पदयात्रा

कुरनूल: 'भारत जोड़ो यात्रा' आज शनिवार को (22 अक्टूबर, 2022 को) 45वां दिन है| भारत जोड़ो यात्रा के 45वें दिन की शुरुआत हमेशा की तरह ध्वजारोहण एवं वंदे मातरम तथा राष्ट्रगान के गायन के साथ हुई। यात्रियो…

Bharat Jodo Yatra Day 45: रायचूर में पूर्व सैनिकों ने राहुल गांधी के साथ की पदयात्रा
Bharat Jodo Yatra Day 45: रायचूर में पूर्व सैनिकों ने राहुल गांधी के साथ की पदयात्रा | फ़ोटो: TVL News

कुरनूल: 'भारत जोड़ो यात्रा' आज शनिवार को (22 अक्टूबर, 2022 को) 45वां दिन है|   भारत जोड़ो यात्रा के 45वें दिन की शुरुआत हमेशा की तरह ध्वजारोहण एवं वंदे मातरम तथा राष्ट्रगान के गायन के साथ हुई। यात्रियों ने रायचुर के येरागेरा गांव से सुबह 6 बजे पदयात्रा शुरू की। यात्रा के दौरान अधिकांश समय मौसम सुहावना रहा।



आंध्र प्रदेश के बाद भारत जोड़ो यात्रा आज, शनिवार सुबह दोबारा कर्नाटक में प्रवेश हुई | 18 अक्टूबर, मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक से आंध्र प्रदेश में प्रवेश की थी। आज, शनिवार सुबह 6 बजे ( 22 अक्टूबर, 2022 को) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के 45वें दिन की शुरुआत रायचुर के येरागेरा गांव से की। 'भारत जोड़ो यात्रा' में आज शनिवार को पूर्व सैनिकों का एक दल भी शामिल हुआ| सैनिकों ने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की|



 येरागेरा से आज सुबह शुरू हुई और शाम को यह रायचूर जिले के बसवेश्वर सर्किल मैदान में समाप्त होगी| 23 अक्टूबर की सुबह कर्नाटक के रायचूर से तेलंगाना के गुडेबेल्लूर में प्रवेश करेगी| आज कर्नाटक राज्य में #BharatJodoYatra का आखिरी दिन होगा। अब तक यहां का सफ़र शानदार रहा है!



कांग्रेस के जारी बयान में कहा गया है,''कर्नाटक में यात्रियों का अनुभव बताता है कि राज्य विभिन्न मोर्चों पर संघर्ष कर रहा है। यहां के किसान ग़रीबी की दहलीज पर खड़े हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और अपने ’40 प्रतिशत कमीशन’ के लिए बदनाम है। राज्य में बीजेपी द्वारा एक जहरीला माहौल बनाया गया है जो समाज को विभाजित कर रहा है और नफ़रत को बढ़ावा दे रहा है।



#BharatJodoYatra एक वादा है कि कांग्रेस इन विभाजनकारी एवं विनाशकारी शक्तियों के ख़िलाफ़ मजबूती से खड़ी है। साथ ही एक धर्मनिरपेक्ष, सहिष्णु और न्यायपूर्ण कर्नाटक तथा भारत के विचार के लिए लड़ती रहेगी।



शनिवार दोपहर में राहुल गांधी दो समूहों से बातचीत करेंगे। एक में कर्नाटक भर के अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधी होंगे। दूसरी बातचीत मनरेगा कार्यकर्ताओं तथा रायचूर की देवदासी महिलाओं के साथ है।



भारत जोड़ो यात्रा 3500 किलोमीटर लंबी पदयात्रा है, जो पांच महीने तक चलेगी। भारत के दक्षिण में कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा उत्तर में कश्मीर तक जाएगी। सामाजिक ध्रुवीकरण, आर्थिक असमानताओं और राजनीतिक केंद्रीकरण को हाइलाइट करने के लिए यह यात्रा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय जन संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।