हाथरस (उत्तर प्रदेश): हाथरस के नगला शेखा इलाके में एक दुल्हन द्वारा जश्न मनाने के दौरान फायरिंग की गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दूल्हे के साथ बैठी दुल्हन अपने हाथ में रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग कर रही है।
फायर करने के बाद दुल्हन ने यह रिवाल्वर पर स्टेज पर खड़े युवक को दे दी। यह वीडियो हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह का बताया जा रहा है। इस गेस्ट हाउस में यह शादी शुक्रवार को ही हुई थी और इसी दौरान इस दुल्हन ने वहां हर्ष फायरिंग की।
जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद हाथरस पुलिस ने इसे संज्ञान में लिया और वायरल वीडियो को लेकर केस दर्ज कर लिया है।
अतिरिक्त एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया, "पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।"