Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

“....इनकी यात्रा में एक कुत्ता भी नहीं भौंका” , 'भारत जोड़ो यात्रा' पर बोले हरियाणा के मंत्री अनिल विज

  • by: news desk
  • 14 January, 2023
“....इनकी यात्रा में एक कुत्ता भी नहीं भौंका” , 'भारत जोड़ो यात्रा' पर बोले हरियाणा के मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़.नई दिल्ली: भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि,“अब ये यात्रा निकालकर चले गए लेकिन इनकी यात्रा में एक कुत्ता भी नहीं भौंका| विज ने कहा कि,“यात्राएं पहले भी निकली है, सारी दुनिया उठकर आ जाती थी। जे.पी. की भी यात्रा निकली थी। अब ये यात्रा निकालकर चले गए लेकिन इनकी यात्रा में एक कुत्ता भी नहीं भौंका|


बता दें कि,राहुल गांधी की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के आज 120 दिन हो गए है|। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अभी पंजाब में है | यह यात्रा मंगलवार दोपहर (10 जनवरी, 2023) को हरियाणा से पंजाब में पहुंची है|



'भारत जोड़ो यात्रा' के हरियाणा चरण के समापन के बाद राज्य के गृह मंत्री व भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि,“अब ये यात्रा निकालकर चले गए लेकिन इनकी यात्रा में एक कुत्ता भी नहीं भौंका|



बताते चले कि, पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का आज निधन हो गया है| वह 76 वर्ष के थे| कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पैदल चलने के दौरान बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। इसके तुरंत बाद उनका निधन हो गया। इस बड़ी घटना के बाद भारत जोड़ो यात्रा बीच रास्ते में ही रोक दी गई। 



कांग्रेस की पदयात्रा का पंजाब चरण बुधवार को लुधियाना के लाडोवाल से शुरू हुआ था| यात्रा को सुबह 10 बजे  जालंधर के गोराया में पहुंचना था|कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे| जालंधर के गोराया पहुंचने से पहले अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और उनकी धड़कन तेज हो गई|  वह गिर पड़े। चौधरी की हालत बिगड़ते ही राहुल गांधी ने 'यात्रा' को रोक दिया और उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के जरिए फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया|


भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 'हार्ट अटैक' से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन, राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि 


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संतोख सिंह चौधरी को श्रद्धाजलि दी और संतोख सिंह चौधरी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। कांग्रेस ने ट्वीट किया,''श्री Rahul Gandhi जी ने कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेता, लोकसभा सांसद संतोख चौधरी जी की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढाढस बंधाया। कांग्रेस परिवार हमेशा संतोख जी के परिजनों के साथ खड़ा रहेगा.


“...जीवन साथी का बिछुड़ जाना कितना कष्टदायक है”, सोनिया गांधी का संतोख सिंह चौधरी की पत्नी के नाम शोक संदेश 

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कमलजीत कौर को पत्र लिखकर शोक जताया। सोनिया गांधी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में मैं आपके और आपके पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।










आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन