चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के पक्ष में दिखे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महिला खिलाड़ी द्वारा पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर लगाए गए इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है| बता दें, भाजपा विधायक और राज्य के खेल मंत्री संदीप सिंह पर महिला एथलेटिक्स कोच ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
महिला (जूनियर एथलेटिक्स) कोच की शिकायत के आधार पर हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया था| यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज होने के बाद 01 जनवरी 2023 को खेल मंत्री संदीप सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया को|
संदीप सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर मंगलवार 03 जनवरी 2023 को CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “ एक महिला खिलाड़ी ने उनके(संदीप सिंह) ऊपर व्यर्थ आरोप लगाया है। आरोप लगाने से कोई व्यक्ति दोषी नहीं हो जाता। चंडीगढ़-हरियाणा पुलिस छानबीन कर रही है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। निष्पक्ष जांच के लिए उनको खेल मंत्री के पद से हटाया गया है|
CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “एक महिला खिलाड़ी ने खेल मंत्री (संदीप सिंह) पर आरोप लगाया है लेकिन वह अभी तक दोषी नहीं हैं। इस बीच हमने उन्हें (संदीप सिंह को) पद से हटा दिया है, ताकि जांच सुचारू रूप से हो सके। हम जांच पूरी होने का इंतजार करेंगे|
गौरतलब है कि, महिला कोच ने खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था| हिला (जूनियर एथलेटिक्स) कोच के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने 30 दिसंबर को हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था|संदीप सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर 26 थाने में आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354बी, 342 और 506 के तहत प्रा??मिकी दर्ज की गई है।
चंडीगढ़ पुलिस पीआरओ ने रविवार (जनवरी 01, 2023) को बताया,'संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली एक महिला कोच की शिकायत के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है| आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354बी, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच चल रही है|
हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने दिया इस्तीफा, बोले- मेरी छवि खराब करने की कोशिश
खेल मंत्री संदीप सिंह पर मामला दर्ज होने के बाद, उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अपना पोर्टफोलियो सौंप दिया और आरोपों को खारिज करते हुए इसे "उनकी छवि खराब करने का प्रयास" बताया।
संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने वाली महिला कोच पंचकूला में तैनात है। महिला के मुताबिक,''भाजपा नेता संदीप सिंह ने उसे चंडीगढ़ स्थित अपनी कोठी पर बुलाया और गलत तरीके से छुआ। संदीप सिंह ने महिला कोच के जांघ पर हाथ रखा कहा कि तुम्हारा फिगर और फिटनेस बहुत अच्छी है। तुम मुझे खुश रखो और मैं तुम्हें खुश रखूंगा।
यह भी पढ़ें: महिला ने अनिल विज से की मुलाकात
महिला कोच मुताबिक,''जब उसने विरोध किया तो मंत्री संदीप सिंह ने जबरदस्ती करने की कोशिश की और टी-शर्ट फाड़ दी। मगर वह मंत्री को धक्का देकर वहां से भाग निकली। इसके अलावा, महिला ने यह भी दावा किया था कि, संदीप सिंह ने अन्य लड़कियों (खिलाड़ियों) के साथ गलत काम किया है| महिला के अनुसार,खेल मंत्री ने उसे बताया था कि अन्य लड़कियों (खिलाड़ियों) ने उसे (संदीप सिंह को) कभी नहीं कहा।