गुवाहाटी: असम पुलिस ने राज्य में बाल विवाह के खिलाफ जारी व्यापक मुहिम में 126 लोगों को और गिरफ़्तार किया है। असम पुलिस ने आज सुबह तक बाल विवाह से जुड़े मामलों में शामिल 2,170 लोगों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की संख्या अभी और बढ़ेगी|
इससे पहले ,असम पुलिस ने गुरुवार तक राज्य के विभिन्न जिलों में 4,074 मामले दर्ज़ किए थे| FIR के आधार पर गुरुवार दोपहर 3 बजे तक 2,044 लोगों को गिरफ्तार किया था|