नई दिल्ली: Gujarat Chunav 2022: कांग्रेस ने शनिवार रात को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की| इससे पहले शुक्रवार रात ( 11 नवंबर, 2022 को) कांग्रेस पार्टी ने 6 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। कांग्रेस पार्टी अब तक कुल 104 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। भाजपा ने अब तक 182 विधानसभा सीटों में से 166 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए|
कांग्रेस ने पिछले शुक्रवार को( 4 नवंबर, 2022 को) गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली, बृहस्पतिवार को 46 उम्मीदवारों की दूसरी और शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी। तीसरी सूची में एक सीट पर उम्मीदवार बदला गया था।
कांग्रेस उम्मीदवारों की चौथी सूची के अनुसार, द्वारका विधानसभा सीट से मलूभाई कंडोरिया, तलाला से मानसिंह डाडिया, कोडिनार (SC) से महेश मकवाना, भावनगर ग्रामीण से रेवत सिंह गोहिल और भावनगर ईस्ट से बलदेव मजीभाई सोलंकी को टिकट दिया गया है।
कांग्रेस पार्टी की 43 उम्मीदवारों की पहली सूची
इसके अलावा बोटाड विधानसभा सीट से रमेश मेर, जम्बुसार से संजय सोलंकी, भरूच से जयकांत भाई बी. पटेल और धरमपुर विधानसभा सीट (ST) से किशन भाई पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है|
गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची
गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे| पहला चरण 1 दिसंबर और दूसरा चरण 5 दिसंबर को होगा| हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे|
गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस पार्टी की 7 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट
पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में- कच्छ, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग्स, नवसारी, और वलसाड जिले शामिल हैं।
Gujarat Chunav 2022: गुजरात में 2 चरणों में वोटिंग, 8 दिसंबर को नतीजे
दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर चुनाव होगा। इन जिलों में बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं।