मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस पार्टी ने 7 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, राजकोट ईस्ट से चुनाव लड़ेंगे इंदरनील राजगुरु

नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार रात को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 7 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इससे पहले गुरुवार देर रात ( 10 नवंबर, 2022 को) कांग्रेस पार…

गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस पार्टी ने 7 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, राजकोट ईस्ट से चुनाव लड़ेंगे इंदरनील राजगुरु
गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस पार्टी ने 7 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, राजकोट ईस्ट से चुनाव लड़ेंगे इंदरनील राजगुरु | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार रात को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 7 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इससे पहले  गुरुवार देर रात ( 10 नवंबर, 2022 को) कांग्रेस पार्टी ने 46 उम्मीदवारों की  दूसरी सूची जारी की थी। कांग्रेस पार्टी ने अब तक 182 विधानसभा सीटों में से 95 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए|  भाजपा ने गुरुवार को 160 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।



कांग्रेस ने पिछले शुक्रवार को ( 4 नवंबर, 2022 को) चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली और बृहस्पतिवार को  ( 10 नवंबर, 2022 को)  46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। कांग्रेस ने तीसरी सूची में 7 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है| 



कांग्रेस ने तीसरी सूची में गंदेवी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बदलते हुआ अशोक पटेल को टिकट दिया है। इससे पहले उसने शंकरभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया था। लिस्ट में इंद्रनील राजगुरु का भी नाम शामिल है, जिन्होंने पहले आप में शामिल होने के लिए इसी साल कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस ने राजकोट पूर्व से इंद्रनील राजगुरु को टिकट दिया है|


कांग्रेस पार्टी की 43 उम्मीदवारों की पहली सूची


कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी तीसरी सूची के अनुसार, रापर से बच्चूभाई अरेथिया, वधावन से तरुण गढ़वी, राजकोट ईस्ट से इंद्रनील राजगुरु, धारी से डॉ. कीर्ति बोरीसागर, नंदोड से हरेश वसावा, नवसारी से दीपक बारोथ और गंदेवी से अशोकभाई लल्लूभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है|



गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची



गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे| पहला चरण 1 दिसंबर और दूसरा चरण 5 दिसंबर को होगा|  हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे| 


Gujarat Chunav 2022: गुजरात में 2 चरणों में वोटिंग, 8 दिसंबर को नतीजे 


पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में- कच्छ, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग्स, नवसारी, और वलसाड जिले शामिल हैं। 


 'प्लेन' में पैसा भरकर लाए थे केजरीवाल और मान- 'AAP' छोड़ने के बाद राजगुरु का बड़ा आरोप 


दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर चुनाव होगा। इन जिलों में बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।