Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

'वोट की मानसिकता', झंडे का अपमान वालों को समर्थन देना बहुत गलत: दिल्ली में 26 जनवरी को 'ट्रैक्टर रैली हिंसा' के आरोप में गिरफ्तार लोगों को सहायता देने के पंजाब CM के ऐलान पर BJP सांसद बृजभूषण

  • by: news desk
  • 14 November, 2021
 'वोट की मानसिकता', झंडे का अपमान वालों को समर्थन देना बहुत गलत: दिल्ली में 26 जनवरी को 'ट्रैक्टर रैली हिंसा' के आरोप में गिरफ्तार लोगों को सहायता देने के पंजाब CM के ऐलान पर BJP सांसद बृजभूषण

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 'किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को दिल्ली में हिंसा करने वाले लोगों की गिरफ्तारी पर आरोपियों को सहायता देने के पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी के ऐलान पर कहा कि ,''कांग्रेस इस देश में जैसी राजनीति कर रही है उसी तरह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी किया था और भिंडरावाले को बढ़ावा दिया था उसका परिणाम पूरे देश को भुगतना पड़ा है। 



बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि,''इसके पीछे वोट की मानसिकता है। आज के जो नेता है औऱ आज की जो पार्टियां है यह देश को जोड़ने के बजाए देश को तोड़ने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। ऐसे तत्वों को जो देश के खिलाफ नारा लगाते हैं भारत माता का अपमान करते हैं झंडे का अपमान करते हैं उनको समर्थन देकर यह बहुत गलत काम कर रहे हैं।



गौरतलब है कि,''पंजाब सरकार ने इस साल 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा के बाद गिरफ्तार किए गए 83 आरोपियों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हर एक को 2-2 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। 



तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान एक साल से दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनमें अधिकतर पंजाब , हरियाणा और पश्चिम यूपी से हैं। केंद्र सरकार जहां कानून में बदलाव को राजी है तो किसान तीनों कानूनों को खत्म करते हुए एमएसपी पर कानून लाने की मांग कर रहे हैं। कई दौर की बातचीत के बाद फिलहाल दोनों पक्षों में बातचीत लंबे समय से बंद है।  



इसी साल 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों ने ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया था। लेकिन यह हंगामे और हिंसा में तब्दील हो गया। बड़ी संख्या में किसान बैरिकेड्स तोड़ते हुए लाल किला जा पहुंचे थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने करीब 7 दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया था। अब पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दिल्ली पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। 





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन