गोंडा: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एक निजी कार्यक्रम में गोंडा पहुंचे| भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह के कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष| मीडिया से बात करते हुए ओवैसी को लेकर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा,'' जिन्ना के रास्ते पर जाना चाहते हैं ओवैसी और वही काम अखिलेश यादव भी कर रहे हैं|
उन्होंने कहा,''अखिलेश यादव ने सरदार पटेल की तुलना जिन्ना से कर दी| हिंदुस्तान का मुसलमान और हिंदू यह तय कर चुका है कर चुका है कि मैं उत्तर प्रदेश का विकास चाहता हूं, अब कोई अखिलेश के चक्कर में नहीं फसेगा, लोगों ने बहुत शोषण किया है|
सिंह ने कहा,''प्रदेश के सभी वर्ग के लोग बीजेपी के साथ है| उन्होंने कहा,''उत्तर प्रदेश में साढ़े 4 साल में एक भी बम नहीं गिरा, नहीं तो रोज बम गिरते थे| आज बड़े बड़े गुंडे माफिया जेल के अंदर ही फंसे हैं, बाहर ही नहीं निकलना चाहते हैं| नहीं तो पहले जेल के अंदर वसूली का गैंग चलता था, आज उत्तर प्रदेश में शांति है।