मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रिटायर्ड गन्ना पर्यवेक्षक रामसेवक अपहरण-हत्याकांड का खुलासा: बेटा ही निकला कातिल, पैसे के लालच में दोस्त संग मिलकर मार डाला...फिर शव को बोरे में भरकर फेंक दिया

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना कौड़िया क्षेत्र के घुचुवापुर के 58 वर्षीय रिटायर्ड गन्ना कर्मी रामसेवक तिवारी के अपहरण और हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। रिटायर्ड गन्ना कर्मी रामसेवक…

रिटायर्ड गन्ना पर्यवेक्षक रामसेवक अपहरण-हत्याकांड का खुलासा: बेटा ही निकला कातिल, पैसे के लालच में दोस्त संग मिलकर मार डाला...फिर शव को बोरे में भरकर फेंक दिया
रिटायर्ड गन्ना पर्यवेक्षक रामसेवक अपहरण-हत्याकांड का खुलासा: बेटा ही निकला कातिल, पैसे के लालच में दोस्त संग मिलकर मार डाला...फिर शव को बोरे में भरकर फेंक दिया | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना कौड़िया क्षेत्र के घुचुवापुर के 58 वर्षीय रिटायर्ड गन्ना कर्मी रामसेवक तिवारी के अपहरण और हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। रिटायर्ड गन्ना कर्मी रामसेवक तिवारी की हत्या पैसे के लालच में मृतक के बेटे ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर पिता को मार डाला था और और फिर पिता के मृत शरीर को बोरे में भरकर मोटरसाइकिल पर लादकर आर्यनगर नहर पुलिया से फेंक दिया था। पुलिस को गुमराह करने के लिए अपहरण करके 11 लाख रुपए फिरौती मांगे जाने की सूचना दी थी। पुलिस ने आज, रविवार को रामसेवक तिवारी की हत्या कर शव को छिपाने की घटना का खुलासा करते हुए मृतक के बेटे और उसके साथी को गिरफ्तार किया है|  घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाईकिल व चादर बरामद|



16 अगस्त, 2022 को प्रवीण तिवारी पुत्र रामसेवक तिवारी निवासी ग्राम ककरहवा रनियापुर थाना विशेश्वरगजं जनपद बहराइच द्वारा थाना कौडिया पर सूचना दी गयी कि उसके पिता का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिया गया है। सूचना पर थाना स्थानीय में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।



 घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में घटना के जल्द से जल्द अनावरण हेतु थानाध्यक्ष कौडिया को निर्देशित किया गया था। 



पुलिस ने बताया,''घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर गहनता से विवेचना की गई तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि वादी मुकदमा द्वारा स्वयं पैसो के लालच में आकर ग्राम घुचुवापुर मौजा कोचवा के अपने एक साथी रामकृपाल पाठक उर्फ बड़कऊ पुत्र रामफेरे पाठक के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी व लाश को छिपाने के उद्देश्य से एक बोरी में लाश को भरकर उसे चादर से ढक कर आर्यनगर नहर पुलिया से फेंक दिया गया था|पुलिस को गुमराह करने के लिए अपहरण करके 11 लाख रुपए फिरौती मांगे जाने की सूचना दी थी। 



पुलिस ने बताया,'' आज  (04.09.2022 को ) मुखबिर खास की सूचना पर दोनो अभियुक्तगणो को ग्राम रनियापुर ककरहवा मोड़ बहद ग्राम सहजनवा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त रामकृपाल पाठक उर्फ बड़कऊ के पास से हत्या करने के लिये दिये गये 10 हजार रुपयों में से 4600 रुपये व हत्या के बाद लाश छिपाने के समय प्रयोग की गयी मोटर साइकिल व लाश को ढकने के लिये प्रयोग की गयी चादर बरामद कर लिया गया। 


गोंडा में 58 वर्षीय रामसेवक तिवारी का अपहरण: किडनैपर्स ने मांगी 11 लाख की फिरौती, एसपी ने गठित की टीमें 


गिरफ्तार अभियुक्तगण-

01. प्रवीण तिवारी पुत्र स्व0 रामसेवक तिवारी निवासी ग्राम रनियापुर ककरहवा थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच।

02. रामकृपाल पाठक उर्फ बड़कऊ पुत्र रामफेरे पाठक निवासी घुचुवापुर मौजा कोचवा थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।