Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

मंत्री डॉ.महेंद्र प्रताप सिंह ने सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का किया उद्घाटन: विपक्ष पर बोला हमला, कहा- 350 सीटें जीतकर फिर बनाएंगे सरकार

  • by: news desk
  • 11 November, 2021
मंत्री डॉ.महेंद्र प्रताप सिंह ने सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का किया उद्घाटन: विपक्ष पर बोला हमला, कहा- 350 सीटें जीतकर फिर बनाएंगे सरकार

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां आज नंदिनी नगर स्टेडियम में तीन दिवसीय सीनियर नेशनल चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री डॉ.महेंद्र प्रताप सिंह ने किया, जहां पर देश के 29 राज्यों के लगभग 1500 के करीब खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं| तो वही पहलवान निशा दहिया ने जलशक्ति मंत्री और भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बुके देकर सम्मानित किया। वही मीडिया से बात करते हुए जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा और कहा विपक्षी पार्टी अभी जिन्ना की बातों से उबर नहीं पाया है.. जब उनकी सरकार थी तो कितने दंगे हुए कितने लोग मारे गए देश और प्रदेश की जनता योगी और मोदी जी के साथ 2022 के चुनाव में 350 सीटें थी योगी जी को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा | भारत के प्रधानमंत्री मोदी खेलो इंडिया और जीतो इंडिया के तहत काम कर रहे हैं और यह आयोजन उसमें कारगर साबित होगा।



मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि मैं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप कुश्ती के आयोजन का उद्घाटन समारोह मैं आज गोंडा आया हूं 29 राज्यों के खिलाड़ी 1200 यहां पर भाग लेने के लिए आए हैं नेशनल लेवल का खेल का कार्यक्रम यहां चल रहा है| प्रधानमंत्री जी के जो सपने हैं उन को साकार करने की दृष्टि से उत्तर प्रदेश में यह भव्य आयोजन उत्तर प्रदेश में हो रहा है और खेलो इंडिया जीतो इंडिया का अवधारणा प्रस्तुत हो रहा है|



 निश्चित रूप से खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए और खेल का सम्मान सबको प्राप्त हो और दुनिया में भारत नंबर 1 के स्थान पर पहुंचे उस दृष्टि से यह आयोजन बहुत ही महत्वपूर्ण है और उस के उद्घाटन समारोह में मैं यहां पर आया हूं ,जिस तरीके से टोक्यो ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों ने भारत का परचम लहराया है और उसके बाद मुख्यमंत्री जी आज खिलाड़ियों को मेरठ में सम्मानित कर रहे हैं। 




जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्ना को लेकर उनका प्यार अभी भी जिंदा है आज भी विपक्षियों की सोच जिन्ना उबर नहीं पाई है और यही कारण है कि पूरे भारत के अंदर जब उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार थी तो पूरे 5 साल में दंगे ही दंगे हो रहे थे कितने सारे दंगे हो गए और न जाने कितने लोगों की जानें गई| सिंह ने कहा कि,''मैं तो आप लोगों से कहना चाहता हूं उत्तर प्रदेश और भारत इन लोगों को अच्छी तरीके से पहचान चुका है इसीलिए उत्तर प्रदेश की जनता ने 2014 में 2017 में और 2019 में मोदी और योगी के साथ उत्तर प्रदेश प्रदेश की जनता खड़ी रही और 2022 के चुनाव में भी 350 के पास सीटें जीतकर फिर से योगी जी की सरकार बनाएंगे| पूरे भारत और प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है।




रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन