गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से तिहरे मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है| गोंडा जिले में ट्रिपल हत्याकांड की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया| जिले के खरगूपुर क्षेत्र में मा के साथ उसकी दो बेटियों की हत्या कर दी गई| महिला के साथ के साथ 3 साल का 1 साल बेटी की हत्या निर्मम...गला दबाकर की गई तीनों की हत्या|
हत्या के पीछे बताया जा रहा पारिवारिक विवाद| पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया....| बाहर से अभी कुछ दिन पहले ही आया था पति...| डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर| गोंडा एसपी संतोष मिश्रा भी मौके पर पहुंचे...लोगों से ले रहे है घटना की जानकारी| खरगूपुर के देवरिया कला गॉव की घटना।
खरगूपुर थाना क्षेत्र के देवरिया कला गांव में ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने किया खुलासा...मृतक महिला के पति ओमप्रकाश तिवारी ने पूरी घटना की बात स्वीकारी| आरोपी पति ने महिला की हत्या के साथ दोनों मासूम बेटियों की की थी हत्या| पारिवारिक विवाद के चलते घटना को दिया गया था अंजाम| पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा करते हुए आरोपी पति को किया गिरफ्तार जेल भेजने के साथ अन्य वैधानिक कार्रवाई में जुटी,
गोंडा DM ने बताया कि,'' जिले के थाना खरगूपुर अंतर्गत ग्राम देवरियाकला में ट्रिपल मर्डर की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। आईजी,एसपी, एसडीएम सदर व मैं स्वयं मौके पर पहुंच चुके हैं। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। एक महिला उम्र लगभग 26 वर्ष व दो बच्चो उम्र 01 वर्ष और 06 वर्ष की निर्मम हत्या की घटना हुई है|
गोंडा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ,'खरगूपुर क्षेत्रांतर्गत एक महिला व उसकी 2 पुत्रियों की हत्या की घटना का मौके पर ही खुलासा कर लिया गया है, पूछताछ के दौरान मृतका के पति ने आपसी अनबन को लेकर पत्नी व पुत्रियों की हत्या करने की बात स्वीकार की है| आरोपी पति को हिरासत मे लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है|