गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना को0 देहात पुलिस ने बर्खास्तशुदा फर्जी शिक्षिका संगीता यादव को गिरफ्तार किया है। अभियुक्ता संगीता यादव ने फिरोजाबाद की रहने वाली शिक्षिका पूजा यादव के प्रमाण पत्रो में कूटरचना करके वर्ष 2016 में शिक्षक की नौकरी प्राप्त की थी।
जांच में पकड़े जाने पर शिक्षा विभाग द्वारा संगीता यादव को शिक्षक पद से बर्खास्त कर उसके विरूद्ध को0 देहात में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मु0अ0सं0-307/20, धारा 419,420,467,468,471 भादवि थाना को0 देहात में पंजीकृत कराया गया था।