गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप के प्रयास का मामला सामने आया है| गोंडा जिले में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की अपना दल (s) के जिला अध्यक्ष के बेटे पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप है| 16 वर्षीय लड़की ने लगाया अपना दल जिला अध्यक्ष के बेटे पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप|
अपना दल जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा के बेटे दीपक कुमार व एक अन्य संदीप वर्मा पर लगाया घर मे घुसकर छेड़खानी व रेप करने के प्रयास का आरोप| दीपक वर्मा ने अपने साथी संदीप वर्मा के साथ लड़की के घर में घुसकर की छेड़खानी कर निर्वस्त्र कर जान से मारने की दी थी धमकी|
पीड़ित की तहरीर पर थाना छपिया में छेड़खानी सहित अन्य कई धाराओं में अभियोग पंजीकृत| मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी पुलिस| गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला।