गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस और गांव के लोगों के बीच झड़प हो गई। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया, "अशोक विहार कॉलोनी में 3 महिलाओं को बच्चे चोरी के शक में बंधक बनाया गया। पुलिस जब पहुंची तो नाराज लोगों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया। महिलाओं को वहां से निकाला गया। जांच जारी है।"