गांधीनगर: गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है| भरूच के बीजेपी सांसद मनसुख वसावा ने पार्टी से इस्तीफा दिया। साथ ही जल्द ही संसद की सदस्यता से भी इस्तीफा देने की बात कही है|
भरुच से बीजेपी सांसद मनसुखभाई धनजीभाई वसावा ने गुजरात के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सी.आर पाटिल को पत्र लिखकर अपने फैसले की जानकारी दी|