Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

दिल्ली: संपत्ति विवाद में युवक ने छोटे भाई की कैंची से गोदकर की हत्या

  • by: news desk
  • 18 September, 2022
 दिल्ली: संपत्ति विवाद में युवक ने छोटे भाई की कैंची से गोदकर की हत्या

नई दिल्ली:  जमीन, संपत्ति अकसर दो भाइयों के बीच लड़ाई की सबसे बड़ी वजह बनती है। ऐसा ही मामला शनिवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सामने आया। जहां संपत्ति विवाद में 25 वर्षीय युवक ने अपने छोटे भाई (21) की कैंची से गोदकर हत्या कर दी।  घटना नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के नंदनागिरी इलाके की है। पुलिस ने आरोपी युवक रोहित को गिरफ्तार कर लिया है।



नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के नंदनागिरी में संपत्ति विवाद में रोहित ने शनिवार की रात अपने छोटे भाई यश पर कैंची से हमला कर दिया| गंभीर रूप से घायल हालत में उसे जीटीबी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस जीटीबी अस्पताल पहुंची|



पुलिस के मुताबिक,''अस्पताल में मृतक युवक की मां माया देवी ने उनके पति एक फोटो स्टूडियो चलाते थे। लेकिन कोविड की वजह से साल 2020 में उनकी मृत्यु हो गई थी। उनके तीन बेटे हैं। जिनमें 25 साल के रोहित के अलावा 23 साल का प्रशांत और 21 साल का यश शामिल हैं। यह सभी अविवाहित हैं।



पुलिस के मुताबिक,',पति की मौत के बाद घर उनकी पत्नी माया देवी के नाम कर दिया गया था| लेकिन उनका बड़ा बेटा रोहित चाहता था कि घर उसके नाम पर हो। रोहित को शराब की लत थी और अक्सर को घर में लड़ाई भी करता था। शनिवार की रात जायदाद को लेकर परिवार में फिर झगड़ा हुआ| जायदाद को लेकर रोहित अपनी मां और भाइयों से लड़ने लगा। इसी बीच उसने अपने छोटे भाई यश के सीने पर कैंची से हमला कर दिया और फिर वहां से फरार हो गया।  घायल यश को परिवार द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया|



पुलिस ने कहा कि हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है हत्या के सिलसिले में उसके बड़े भाई रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है| आगे की जांच जारी है|












आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन