नई दिल्ली: भारत में कोविड से हुई मौतों को लेकर WHO के आंकड़ों पर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने कहा,; दिल्ली के आंकड़े बिल्कुल सही हैं| दिल्लीमें मौतों के आंकड़े को न कम किया गया है, न बढ़ाया गया है|
दरअसल,'' विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि भारत में कोरोना से 47 लाख लोगों की मौत हुई है| ये संख्या आधिकारिक आँकड़ों से क़रीब 10 गुना ज़्यादा है| डब्ल्यूएचओ ने भारत में मृतकों की जो संख्या बताई है वो संख्या दुनियाभर में हुई मौतों की एक तिहाई है|
भारत में कोविड से हुई मौतों को लेकर WHO के आंकड़ों पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा,''पूरे देश के बारे में मैं नहीं बता सकता परन्तु दिल्ली के आंकड़े बिल्कुल सही हैं। दिल्ली में कोविड से 25,600 के लगभग मौतें हुई हैं। मौतों के आंकड़े को न कम किया गया है, न बढ़ाया गया है