मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अब तक 23 आरोपी गिरफ़्तार, हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी इलाके में 'रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस' तैनात

नई दिल्ली: दिल्ली में शनिवार को हनुमान जयंती के दिन शोभायात्रा के दौरान जहांगीरपुरी में हुई हिंसा को लेकर सोमवार को पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस पत्रकार वार्ता में उन्होंने…

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अब तक 23 आरोपी गिरफ़्तार, हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी इलाके में 'रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस' तैनात
जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अब तक 23 आरोपी गिरफ़्तार, हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी इलाके में 'रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस' तैनात | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  दिल्ली में शनिवार को हनुमान जयंती के दिन शोभायात्रा के दौरान जहांगीरपुरी में हुई हिंसा को लेकर सोमवार को पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस पत्रकार वार्ता में उन्होंने केस में हुई अब तक की डेवलपमेंट की जानकारी दी। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अब तक 23आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया|  एक नागरिक और पुलिसकर्मियों समेत कुल 9 लोग हिंसा में घायल हुए।सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल मीडिया का आध्ययन किया जा रहा है।



पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने बताया कि,'' शोभायात्रा के पिछले हिस्से में जो लोग मौजूद थे उनके साथ वहां पर खड़े लोगों के साथ टकराव हुआ और पथराव शुरू हुए, 9 लोग घायल हुए जिनमें 8 पुलिस अधिकारी हैं। मामले में अबतक 23 लोग गिरफ्तार हुए हैं। 



 दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने बताया कि,''सोशल मीडिया की वीडियो फूटेज की जांच की जा रही है| कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं और गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनता अफवाहों पर ध्यान न दें|



दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि,''अमन कमिटी के साथ मिलकर संवेदनशीन इलाकों में शांति रखने का प्रयास किया जा रहा है। किसी भी वर्ग, पंथ, समुदाय और धर्म के लोग अगर दोषी पाए गए खिलाफ कार्रवाई की जाएगी| 




उधर, सोमवार को जब पुलिस की टीम गोली चलाने वाले शख्स सोनू चिकना की पत्नी से पूछताछ और हिरासत के लिए जहांगीरपुरी पहुंची तो कुछ घरों से टीम पर पथराव कर दिया गया। इसके बाद से इलाके में एक बार फिर तनाव का माहौल बना हुआ था। पुलिस सोनू को गिरफ्तार करने के लिए भी पहुंची है। हालांकि आरएएफ की अतिरिक्त तैनाती के बाद अब हालात नियंत्रण में हैं। जब इस बारे में एडिशनल डीसीपी मयंक बंसल से ताजा पत्थरबाजी के बारे में पूछा गया तो वह बोले कि, मुझे हालात का जायजा लेने दीजिए, फिर कुछ कह सकूंगा।



हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस तैनात है। अतिरिक्त DCP मयंक बंसल ने इलाके में फिर से पथराव के सवाल पर कहा, "मैं स्थिति देखता हूं।"



फॉरेंसिक टीम पहुंची जहांगीरपुरी

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर शनिवार को पथराव के बाद भड़की हिंसा मामले की जांच करने के लिए एफएसएल की टीम सोमवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची है। टीम यहां से फॉरेंसिक सबूत जुटाएगी। फॉरेंसिक टीम मस्जिद व उसके आसपास की गलियों में जाकर जांच कर रही है और जिन छतों से पथराव किए गए उनकी भी जांच की जा रही है। 




दिल्ली हिंसा में फायरिंग करने वाले समेत 21 गिरफ्तार

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर शनिवार को पथराव के बाद भड़की हिंसा मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अंसार समेत 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा 2 नाबालिग भी पकड़े गए हैं। करीब 21 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने रविवार को 14 आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से 12 को जेल भेज दिया गया, जबकि अंसार और गोली चलाने का आरोपी असलम एक दिन की पुलिस हिरासत में हैं। गृहमंत्रालय ने एहतियातन सीआरपीएफ और आरएएफ की पांच और कंपनियां इलाके में भेजी हैं। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी है।


https://www.thevirallines.net/delhi-news-delhi-ruckus-in-jahangirpuri-stone-pelting-in-shobha-yatra-on-hanuman-birth-anniversary-fire-in-many-vehicles 


आठ जवान समेत 9 लोग हुए जख्मी

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि हिंसा के दौरान पुलिस के आठ जवानों समेत 9 लोग जख्मी हुए थे। इनमें एक एसआई के हाथ में गोली लगी थी। रविवार को कुछ नए वीडियो सामने आए, जिनके आधार पर जांच की जा रही है। इलाके की अमन कमेटियों से बात कर माहौल को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस के विशेेष आयुक्त दीपेंद्र पाठक (कानून-व्यवस्था) रविवार को दिनभर मौके पर रहे। उन्होंने बताया कि हालात नियंत्रण में हैं। पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वीडियो को कब्जे में लिया है। इन्हीं के आधार पर गिरफ्तारियां की गईं हैं।


https://www.thevirallines.net/delhi-news-delhi-jahangirpuri-violence-the-story-of-violence-in-delhi-polices-fir-stone-pelting-started-after-a-verbal-fight



वीडियो में दिखा गोली चलाने वाला

रविवार को हिंसा का नया वीडियो सामने आया, जिसमें नीला कुर्ता और सफेद पजामा व टोपी लगाए युवक पिस्टल से भीड़ पर गोली चला रहा है। यह व्यक्ति गोली चलाने के आरोप में पकड़े गए असलम से अलग है। अधिकारियों का कहना है कि इसकी भी पहचान कर ली गई है और तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे हिंसा के वीडियो और फोटो पुलिस से साझा करें।


https://www.thevirallines.net/delhi-news-delhi-jahangirpuri-violence-court-sent-two-accused-to-police-custody-for-one-day-and-12-accused-to-judicial-custody 


इन लोगों की गिरफ्तारी

रविवार शाम तक पुलिस ने जहांगीरपुरी निवासी जाहिद (22), अंसार (35), शहजाद (33), मुख्तियार अली (28), आमिर (22), अकसर (26), नूर आलम (28), मोहम्मद असलम (22), जाकिर (22), अकरम (22), इम्तियाज (29), मोहम्मद अल (27), आहिर (35), मोहम्मद अली सेख (22), शेख सौरभ (42), सुकेन के पुत्र सूरज (21) व नीरज (19), सुकेन (45), सुरेश (43) व सुजीत सरकार (28) को गिरफ्तार किया था। दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से चार एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने असलम व एक आरोपी को पिस्टल समेत दबोचा है। सभी आरोपी जहांगीरपुरी के अलग-अलग ब्लॉक के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ बलवा करने, सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला, मारपीट, आगजनी, जानलेवा हमला, आपराधिक षड्यंत्र और ऑर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।


https://www.thevirallines.net/delhi-news-delhi-jahangirpuri-violence-14-accused-arrested-so-far-9-people-injured-including-8-policemen 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।