मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जहांगीरपुरी हिंसा: अब तक 14 आरोपी गिरफ़्तार, 8 पुलिसकर्मी घायल, 7 मामले दर्ज; 10 टीमें करेंगी जांच

नई दिल्ली: दिल्ली में हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti Violence) के दौरान शनिवार को जहांगीरपुरी इलाके में दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी| झड़प के दौरान तोड़फोड़ करने के बाद कई वाहनों को आग के हवा…

जहांगीरपुरी हिंसा: अब तक 14 आरोपी गिरफ़्तार, 8 पुलिसकर्मी घायल, 7 मामले दर्ज; 10 टीमें करेंगी जांच
जहांगीरपुरी हिंसा: अब तक 14 आरोपी गिरफ़्तार, 8 पुलिसकर्मी घायल, 7 मामले दर्ज; 10 टीमें करेंगी जांच | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली में हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti Violence) के दौरान शनिवार को जहांगीरपुरी इलाके में दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी| झड़प के दौरान तोड़फोड़ करने के बाद कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया है| इस दौरान पथराव के साथ फायरिंग भी हुई थी।दिल्ली पुलिस ने रविवार को जहांगीरपुर में हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर हुए हमले की FIR दर्ज की है।  जहांगीरपुरी हिंसा में अब तक 14 आरोपी गिरफ़्तार हुए। 8 पुलिसकर्मियों और 1 नागरिक सहित 9 लोग घायल हो गए और अस्पताल में उनका इलाज किया गया। एक सब-इंस्पेक्टर को गोली भी लगी है, उनकी हालत स्थिर है| जहांगीरपुरी हिंसा के बाद आसपास सहित पूरे इलाके में भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।



प्राथमिकी बयान में जहांगीरपुरी में तैनात इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने कहा है, जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था, जैसे ही जुलूस C-ब्लॉक मस्जिद के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति अपने 4-5 अन्य लोगों के साथ जुलूस में शामिल लोगों से बहस करने लगा। बाद में दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया| धार्मिक जुलूस की सुरक्षा में तैनात पुलिस ने दोनों गुटों को अलग कर दिया लेकिन, कुछ देर के बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। हनुमान जयंती के मौके पर पथराव कर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश की गई थी|



पुलिस और पीस कमेटी की बैठक

DCP नॉर्थ-वेस्ट उषा रंगनानी ने बताया कि,,जहांगीरपुरी हिंसा के मामले में 5 और आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया हैं। आगे की जांच जारी है|  अब तक मामले में 14 लोगों ???ो गिरफ़्तार किया जा चुका है। उन्होंने आगे बताया कि,''क्षेत्र में शांति को कायम रखने के लिए DCP नॉर्थ वेस्ट द्वारा थाना जहांगीरपुरी क्षेत्र के कुशाल चौक पर अमन कमेटी के PS जहांगीरपुरी, PS महेंद्र पार्क और PS आदर्श नगर के साथ बैठक का आयोजन किया गया| जिसमें लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।



नामजद अभियुक्त अंसार गिरफ्तार

जहांगीरपुरी हिंसा पर विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने बताया कि,'हमने पीस कमिटी की मीटिंग में कहा है कि इलाके में जागरूकता फैलाकर आपस में शांति बनाए रखें। किसी भी तरह की जानकारी मिले तो पुलिस को इसकी खबर करें। FIR में जो नामजद अभियुक्त है अंसार उसे गिरफ्तार किया गया है| आगे की जांच की जा रही है, सीसीटीवी फूटेज, वीडियो हमें मिले है जिसकी जांच होनी हैं। आगे की स्थिति के लिए इलाके को विभिन्न सेक्टर डिविजन में बांटा गया है। हर गली और नुक्कड़ पर प्रशासन तैनात है: 



14 लोग गिरफ्तार, 7 मामले दर्ज

लोगों से अनुरोध है कि यदि उनके क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां होती हैं या कोई समूह बहस करता है तो पुलिस को सूचित करें। हमने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, 7 मामले दर्ज किए गए और हथियार बरामद किए गए| अंसार नाम का आदमी जिसका नाम एफआईआर में है गिरफ्तार।



 दंगा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी

दीपेंद्र पाठक ने बताया कि,''अपराधियों की पहचान चल रही है और पुलिस जांच कर रही है। हम सीसीटीवी फुटेज और मानव खुफिया इनपुट की जांच करेंगे। दंगा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी| पर्याप्त मात्रा में पुलिस क्षेत्र में तैनात है। शोभायात्रा के दौरान मौखिक और शारीरिक तकरार होने पर अवैध हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। जुलूस के दौरान पुलिस वहां मौजूद थी, उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मानव श्रृंखला बनाई और आंसू गैस छोड़ी|





C- ब्लॉक से पथराव शुरू हुआ

जहांगीरपुरी हिंसा में घायल हुए पुलिस इंस्पेक्टर मेधालाल मीणा ने बताया कि,'कल जुलूस के दौरान दो गुटों में बहस होने के बाद झगड़ा शुरू हुआ, जिसके बाद पुलिस ने समझाकर दोनों गुटों को अलग कर दिया। C- ब्लॉक से पथराव शुरू हुआ। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए|



इसके पीछे कुछ विदेशी ताकतें हो सकती हैं...:हंस राज हंस

जहांगीरपुरी हिंसा पर उत्तर-पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद हंस राज हंस ने कहा,''मैं सभी से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं। हर धर्म में कुछ बुरे तत्व हैं, वे ही ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसके पीछे कुछ विदेशी ताकतें हो सकती हैं जो भारत को कमजोर करना चाहती हैं|



बहस के बाद शुरू हुआ पथराव

दिल्ली पुलिस की FIR में बताया गया है- थाना जहांगीरपुरी के इलाके में हनुमान जन्मोत्सव की शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। शनिवार शाम 04:15 PM पर शोभायात्रा जहांगीरपुरी से शुरू हुई, जो BJRM हॉस्पिटल रोड, BC मार्केट, कुशल चौक होते हुए महेंद्र पार्क पर समाप्त होनी थी। शोभायात्रा शांतिपूर्वक तरीके से चल रही थी।



शाम करीब 6 बजे जैसे ही शोभायात्रा जामा मस्जिद के पास पहुंची तो अंसार नाम का एक शख्स अपने 4-5 साथियों के साथ आया और शोभायात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लग गया। बहस ज्यादा बढ़ने के कारण दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया, जिसके कारण शोभायात्रा में भगदड़ मच गई।



पुलिस समझाती रही, लोग पत्थर फेंकते रहे

हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पथराव रोकने और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर अलग अलग कर दिया। कुछ ही मिनट के बाद दोनों पक्षों की ओर से अचानक फिर से नारेबाजी और पथराव शुरू हो गया। हालात बिगड़ते देख और पुलिस फोर्स बुलाया गया।



https://www.thevirallines.net/delhi-news-delhi-ruckus-in-jahangirpuri-stone-pelting-in-shobha-yatra-on-hanuman-birth-anniversary-fire-in-many-vehicles 



आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात काबू किए

पुलिस की लगातार अपील के बाद भी एक पक्ष लगातार पत्थरबाजी करता रहा। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने 40-50 आंसू गैस के गोले दागे ताकि भीड़ को तितर-बितर किया जा सके। भीड़ की ओर से पुलिस पर फायरिंग और पथराव किया गया। थाना जहांगीरपुरी के SI मेदालाल के बाएं हाथ में गोली लगी। पथराव में 6-7 पुलिसकर्मियों व एक नागरिक को गंभीर चोटें आई हैं।



https://www.thevirallines.net/india-news-meeting-at-sonia-gandhi-s-residence-prashant-kishor-in-his-presentation-said-that-congress-party-should-focus-on-370-seats



उपद्रव कर रहे लोगों ने एक स्कूटी में आग लगा दी और 4-5 गाड़ियों में तोड़-फोड़ कर दी। उपद्रवियों ने शोभायात्रा पर हमला तो किया ही, साथ ही प्राइवेट प्रॉपर्टी भी जला दी। FIR दर्ज कराने वाले सब इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि बवाल में उन्हें भी चोट आई है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।