नई दिल्ली/गाजियाबाद: Ghaziabad Kidnap Gang-Rape Case Fabricated: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में 38 वर्षीय नर्स महिला का कथित अपहरण और गैंगरेप का मामला झूठा निकला। गाजियाबाद पुलिस ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली की 38 वर्षीय महिला का कथित अपहरण और सामूहिक बलात्कार "पूरी तरह से रचा हुआ और मनगढ़ंत मामला" था| पुलिस ने महिला के तीन साजिशकर्ता दोस्तों को गिरफ्??ार किया, जिन्होंने कथित मामले में नामजद पांच लोगों पर गैंगरेप का केस दर्ज कराने के लिए "साजिश" रची थी। प्रोपर्टी कब्जाने के लिए गैंगरेप की साजिश रची,... साजिश के तहत उन लोगों को आरोपी बनाया गया, जिनसे प्रोपर्टी को लेकर महिला का विवाद चल रहा था।
गाजियाबाद गैंगरेप केस में पुलिस के खुलासे के बाद NCW ने बयान जारी कर कहा कि , गाजियाबाद का कथित सामूहिक बलात्कार मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को पुलिस द्वारा सूचित किया गया था कि रिपोर्ट की गई घटना एक साजिश प्रतीत होती है, जिसकी पुष्टि 3 संदिग्धों- आज़ाद तहसीन, गौरव शरण और मोहम्मद अफज़ल के इकबालिया बयानों से हुआ है| महिला और उसके रिश्तेदारों द्वारा कई विरोधाभासी बयान दिए हैं जिससे प्रामाणिकता पर संदेह पैदा हुआ है... पुलिस ने कहा कि घटना की योजना 5 प्रारंभिक संदिग्धों को फंसाने की थी, जिनका महिला के साथ संपत्ति का विवाद था। मामला विचाराधीन है और मामले में जांच जारी है|
गाजियाबाद गैंगरेप केस पर गुरुवार शाम (20 अक्टूबर, 2022 को) मेरठ रेंज के IG प्रवीण कुमार ने प्रेसवार्ता कर गैंगरेप की घटना का खुलासा किया है| गाजियाबाद पुलिस ने कहा कि,''5 लोगों पर गैंगरेप का केस दर्ज कराने के लिए साजिश रची गई थी| महिला और उसके एक दोस्त ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर ये साजिश रची थी| आजाद , गौरव और अफजाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | आजाद ने बलात्कार के मामले का ज्यादा प्रचार करने के लिए पेटीएम के जरिये एक शख्स को पैसे भी दिए थे, इसके सबूत मिले हैं|
मेरठ रेंज के IG प्रवीण कुमार ने बताया,''थाना नंदग्राम के अंतर्गत घटना के संबंध में जैसे ही सूचना प्राप्त हुई मामला दर्ज़ करके पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया... 3 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। एक कार और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। महिला के एक परिचित आज़ाद इनके 2 अन्य साथी गौरव और अफजल ने एक प्रोपर्टी को लेकर विवाद में प्रोपर्टी पाने के लिए यह(गैंगरेप) योजना बनाई गई थी। इन तीनों को गिरफ़्तार किया गया है। महिला भी षड्यंत्र में शामिल है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी|
आज शुक्रवार को (21 अक्टूबर, 2022 को) NCW ने अपने बयान में कहा कि,''राष्ट्रीय महिला आयोग ने गाजियाबाद में एक महिला के कथित सामूहिक बलात्कार का संज्ञान लिया था, जिसे कथित तौर पर जूट के बोरे में हाथ और पैर बंधे पाए जाने से पहले दो दिनों तक बंदी बनाकर रखा गया था , उसके साथ 5 लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया और उसके गुप्तांगों में लोहे की रॉड डाल दी। अपहरण /गैंगरेप मामले की जांच के लिए आयोग ने दो सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग टीम का गठन किया ,जिसने गैंगरेप पीड़ित महिला और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की।
NCW ने कहा कि फैक्ट फाइंडिंग टीम ने महिला से मुलाकात की और उसके परिवार और अस्पताल के अधिकारियों से भी बातचीत की। इसके बाद टीम ने गाजियाबाद एसएसपी जी. मुनिराज और जांच अधिकारी आलोक दुबे से मुलाकात की, जिन्होंने बताया कि उनकी जांच के अनुसार यह पाया गया कि रिपोर्ट की गई घटना एक साजिश प्रतीत होती है जो तीन संदिग्धों के इकबालिया बयानों से प्रमाणित होती है – आजाद तहसीन, निवासी दिल्ली; गौरव शरण, निवासी बादलपुर (गौतमबुद्ध नगर); और गाजियाबाद निवासी मोहम्मद अफजल के अलावा फॉरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी हैं।
भीषण घटना: गाजियाबाद गैंगरेप मामले पर NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा
पुलिस ने आयोग को यह भी बताया कि महिला और उसके रिश्तेदारों द्वारा कई विरोधाभासी बयान दिए गए जिससे रिपोर्ट की गई घटना की प्रामाणिकता पर संदेह पैदा हुआ। यह भी बताया गया कि महिला के गुप्तांगों में ''लोहे की रॉड' गाजियाबाद के एमएमजी जिला अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा जांच के दौरान नहीं मिली और उसे दिल्ली के दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया लेकिन उसके परिजन उसे जीटीबी अस्पताल शाहदरा ले गए|
पुलिस ने कहा कि घटना की योजना उन पांच पुरुषों (शुरुआती संदिग्धों) को फंसाने के लिए बनाई गई थी, जिनका महिला के साथ संपत्ति का विवाद था। सबूत यह भी बताते हैं कि मीडिया में मामले को सनसनीखेज बनाने के लिए 5000 रुपये भी दिए गए थे। उन्होंने आगे बताया कि संपत्ति विवाद मामला दिल्ली के कड़कड़डूमा जिला अदालत में विचाराधीन है और वर्तमान संदिग्धों और महिला ने पांच पुरुषों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार के आरोप लगाने की योजना बनाई है। जांच अभी जारी है और कई और संदिग्धों की गिरफ्तारी हो सकती है।