मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष बने रहेंगे चेतन शर्मा, बोर्ड ने पांच सदस्यीय पैनल की घोषणा की

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को चेतन शर्मा को चयनकर्ताओं के अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त करने की घोषणा की और वरिष्ठ पुरुषों की राष्ट्रीय चयन समिति के लिए चार अन्य नाम…

बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष बने रहेंगे चेतन शर्मा, बोर्ड ने पांच सदस्यीय पैनल की घोषणा की
बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष बने रहेंगे चेतन शर्मा, बोर्ड ने पांच सदस्यीय पैनल की घोषणा की | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को चेतन शर्मा को चयनकर्ताओं के अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त करने की घोषणा की और वरिष्ठ पुरुषों की राष्ट्रीय चयन समिति के लिए चार अन्य नामों की घोषणा की। सिलेक्शन कमेटी में चीफ सेलेक्टर के पद के लिए चेतन शर्मा की सिफारिश के साथ, शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला और श्रीधरन शरथ भी पैनल का हिस्सा होंगे।


बीसीसीआई नेएक बयान में बताया कि,''सुलक्षणा नाइक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति के सदस्यों के चयन के लिए एक व्यापक प्रक्रिया अपनाई। 18 नवंबर 2022 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए पांच पदों के विज्ञापन के बाद बोर्ड को लगभग 600 आवेदन प्राप्त हुए।



उचित विचार-विमर्श और सावधानीपूर्वक विचार करने पर, CAC ने व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 11 व्यक्तियों को चुना। साक्षात्कार के आधार पर, समिति ने वरिष्ठ पुरुषों की राष्ट्रीय चयन समिति के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों की सिफारिश की है।


1) चेतन शर्मा

2) शिव सुंदर दास

3) सुब्रतो बनर्जी

4) सलिल अंकोला

5) श्रीधरन शरथ



चेतन शर्मा इससे पहले भी सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन थे, लेकिन उनके कार्यकाल में भारत को दो बार T20 वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा था| टीम इंडिया के लगातार 2 बार वर्ल्ड कप जीतने में असफल रहने के बाद चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली सीनियर चयन समिति को बर्खास्त कर दिया गया था| 



 मालूम हो कि, 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट की हार का सामना करना पड़ा था। टी20 वर्ल्ड कप में करारी हार के बाद BCCI ने 18 नवंबर 2022 को  चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा समेत पूरी चयन समिति को बर्खास्त कर दिया गया था| और नई कमेटी के लिए आवेदन जारी किया था| हालांकि BCCI ने अब एक बार फिर से चेतन शर्मा पर ही भरोसा जताया है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।