छपरा: बिहार के छपरा के आमी गांव के पास छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर बालू माफिया ने हमला किया। इस हमले में गरखा थानाध्यक्ष और उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है,''इस हमले में गरखा थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार और चालक जावेद अख्तर समेत कुल तीन पुलिसकर्मियों को चोट आई है| आनन-फानन में सबको छपरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया|
जानकारी के मुताबिक,'' गरखा थानाध्यक्ष दलबल के साथ बालू माफिया की ओर से किए जा रहे अवैध खनन पर रोक लगाने और उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने अवतार नगर के आमी गांव के पास गए थे| इसी दौरान बालू माफिया ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया| हमले में थानाध्यक्ष बुरी तरह से जख्मी हो गए| उनके साथ चालक और कई अन्य पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं| फिलहाल इस मामले में पुलिस के आलाधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं|