मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हरियाणा में टूटा बीजेपी-जेजेपी गठबंधन: मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, बिना दुष्यन्त चौटाला के बनेगी नई सरकार?

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार के बाद मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ…

हरियाणा में टूटा बीजेपी-जेजेपी गठबंधन: मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, बिना दुष्यन्त चौटाला के बनेगी नई सरकार?
हरियाणा में टूटा बीजेपी-जेजेपी गठबंधन: मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, बिना दुष्यन्त चौटाला के बनेगी नई सरकार? | फ़ोटो: TVL News

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार के बाद मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। मनोहर लाल खट्टर ने साथ पूरे मंत्रिमंडल ने भी इस्तीफा दिया। सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ स्थित राजभवन से रवाना हुए। हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर ने अपने मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा पत्र हरियाणा के राज्यपाल राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को सौंप दिया है।



लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में सीट-बंटवारे के समझौते पर पहुंचने में विफलता के बाद भाजपा और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जेजेपी के बीच संबंध खराब हो गए थे। 2019 के चुनाव में बीजेपी ने राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।



शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने अपना इस्तीफा सौंपने के बाद हरियाणा निवास के बाहर संवाददाताओं से कहा, खट्टर मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा-जेजेडी गठबंधन केवल राज्य सरकार चलाने के लिए है। 



बीजेपी नेता कंवर पाल गुज्जर ने कहा, 'सीएम और कैबिनेट मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है और राज्यपाल ने इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं...'



खट्टर ही फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री के सवाल पर कंवर पाल गुज्जर ने कहा, " हमारे मुख्यमंत्री ही फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। "




90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 41 विधायक हैं, उसे 5 निर्दलीय विधायकों और हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) के विधायक गोपाल कांडा का भी समर्थन प्राप्त है। भाजपा ने दावा किया कि,उसके पास पर्याप्त संख्या है - 41 विधायक, साथ ही पांच निर्दलीय हैं| बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा बीजेपी प्रमुख नायब सिंह सैनी मनोहर लाल खट्टर की जगह ले सकते हैं।



हरियाणा निवास पहुंचे में भाजपा की बैठक

राजभवन में इस्तीफा देने के बाद, मनोहर लाल खट्टर, भाजपा कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने डीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार देब, नायब सैनी, हरियाणा भाजपा के पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा (केंद्रीय मंत्री) और तरुण चुग (राष्ट्रीय महासचिव) और पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के साथ बैठक की।



दुष्यंत चौटाला के फार्महाउस पहुंचे अजय सिंह चौटाला

वहीं, पूरी कैबिनेट के साथ मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के बाद  जेजेपी नेता अजय सिंह चौटाला दिल्ली के असोला में पार्टी नेता दुष्यंत चौटाला के फार्महाउस पहुंचे|



विपक्ष की प्रतिक्रिया:


हरियाणा में बदलाव तय: दीपेंद्र हुडा

मनोहर लाल खट्टर के हरियाणा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुडा ने कहा, "हरियाणा में जो हो रहा है वो इसलिए हो रहा है क्योंकि जनता ने परिवर्तन लाने का मन बना लिया है। राज्य में मौजूदा सरकार से जनता परेशान है।  हरियाणा में बदलाव तय है। हम घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रहे हैं।




कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपिंदर हुड्डा ने कहा, ''हम हमेशा से जानते थे कि बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए बनाया गया था और अब यह स्पष्ट हो गया है कि वे हमेशा किसी चीज़ पर आधारित नहीं थे। लोगों ने उन्हें समझ लिया है और वे हमें वोट देंगे।''






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 मार्च 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।