चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2021 रिजल्ट: कांग्रेस को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन 'आप' ने मारी बाजी; चंडीगढ़ कांग्रेस ने चंडीगढ़ के लोगों को दिया धन्यवाद
चंडीगढ़: Chandigarh Municipal Corporation Election Results 2021: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में बेशक आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा 14 सीटें हासिल की हैं। लेकिन सबसे ज्यादा वोट…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2021 रिजल्ट: कांग्रेस को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन 'आप' ने मारी बाजी; चंडीगढ़ कांग्रेस ने चंडीगढ़ के लोगों को दिया धन्यवाद | फ़ोटो: TVL News
चंडीगढ़: Chandigarh Municipal Corporation Election Results 2021: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में बेशक आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा 14 सीटें हासिल की हैं। लेकिन सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाली पार्टी कांग्रेस बनी है। निगम चुनाव में कांग्रेस को 29.79 फीसद वोट पड़े हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा को 29.30 फीसद और तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी को 27.08 फीसद वोट पड़े हैं। निर्दलीय उम्मीदवार को 7.10 फीसद और अन्य को 6.26 फीसद वोट पड़ी हैं। इस तरह, देखा जाए तो कांग्रेस को सबसे ज्यादा वोट पड़ी हैं लेकिन पार्टी इन्हें जीती हुई सीटों में बदलने को तैयार नहीं हो पाई है।
उधर आम आदमी पार्टी ने कम वोट प्रतिशत के बाद भी बड़ी जीत हासिल की है। बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत हासिल की है। एक सीट शिरोमणि अकाली दल के खाते में गई है। 35 वार्ड वाले नगर निगम में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। जिससे निगम का पेंच फंस गया है, हालांकि मेयर पद की दौड़ में आम आदमी पार्टी अब सबसे आगे है।
चंडीगढ़ कांग्रेस ने चंडीगढ़ की जनता को धन्यवाद दिया है| ट्वीट कर कहा चंडीगढ़ कांग्रेस ने कहा,''चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के प्रशंसनीय योगदान एवं पार्टी को सबसे अधिक (29.79%) वोट शेयर देने के लिए चंडीगढ़ की जनता का धन्यवाद।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 27 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।