बुलंदशहर : यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। नोएडा के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुलंदशहर पहुंचीं। यहाँ उन्होंने रोड शो और डोर-टू-डोर प्रचार किया। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव-रालोद प्रमुख जयंत चौधरी दूसरे सामने आ गए| जैसे ही इनकी नज़रें आपस में मिलीं, ये तीनों आपस में एक दूसरे का हाथ हिलाकर अभिवादन किया| ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी़ से वायरल हो रहा है|
बुलंदशहर के कस्बा जहांगीराबाद में अखिलेश-जयंत रोड शो कर रहे थे। इस दौरान अखिलेश-जयंत अपने रथ की छत पर खड़े थे। इसी दौरान सामने से प्रियंका गांधी का काफिला आ गया। अखिलेश-जयंत का सामना प्रियंका गांधी से हुआ। फिर क्या था, नेताओं ने एक-दूसरे क?? हाथ जोड़कर प्रणाम किया, मुस्कुराए और हाथ हिलाकर एक दूसरे का अभिवादन किया।
सपा प्रमुख अखिलेश ने फोटो शेयर करते हुए लिखा,'' एक दुआ-सलाम ~ तहज़ीब के नाम| इसके बाद ट्वीटर पर अखिलेश यादव-जयंत चौधरी को टैग करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा,''हमारी भी आपको राम राम |
https://www.thevirallines.net/raipur-news-chhattisgarh-rahul-gandhi-made-soap-from-aloe-vera
उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होंगे चुनाव
यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी| यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा, जिसमें कुल 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा| इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा जिसमें राज्य की 55 सीटों पर वोटिंग होगी, तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा, चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 57 सीटों और सातवें फेज में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान किया जाएगा|