Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

यूपी: भतीजी की बर्थडे पार्टी में चाचा ने भाई और भाभी को मारी गोली, दोनों की हालत गंभीर, दोनों की पत्नियां सगी बहनें भी है

  • by: news desk
  • 15 November, 2021
यूपी: भतीजी की बर्थडे पार्टी में चाचा ने भाई और भाभी को मारी गोली, दोनों की हालत गंभीर, दोनों की पत्नियां सगी बहनें भी है

बुलंदशहर: बुलंदशहर के थाना क्षेत्र के गांव खिदरपुर में भतीजी की जन्मदिन पार्टी में चाचा ने बड़े भाई और भाभी को मारी गोली| जन्मदिन के मौके पर सगे चाचा ने बच्ची के सामने ही उसके मां बाप को चार गोली मार दी।  भतीजी की आठवें जन्मदिन पार्टी में मौजूद मोहित के भाई मूलचंद ने शनिवार देर रात मोहित व उसकी पत्नी पूजा के ऊपर एक के बाद एक चार गोलियां दाग दीं।  घटना में दोनों बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया है।  भतीजी द्वारा चाचा से उसके मां बाप को छोड़ देने की गुहार करते हुए एक वीडियो भी जारी हुआ है। वीडियो में दो मासूम बच्चे दिख रहे है, मासूम बच्चे हाथ जोड़कर चाचा से मां बाप को गोली न मारने की गुहार लगा रहे है| 



फिलहाल पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। मोहित शर्मा और आरोपी चाचा मूलचंद दोनों सगे भाई है और उन दोनों की पत्नियाँ सगी बहन भी है| बच्ची को उसके आठवें जन्मदिन पर शनिवार की रात सगे चाचा ने ऐसा खौफनाक तोहफा दिया कि देखने वालों की रूह कांप गई। 




जानकारी के मुताबिक ,''थाना खानपुर क्षेत्र के ग्राम खिदरपुर निवासी स्वर्गीय जौहरी लाल शर्मा के तीन बेटे है| मोहित शर्मा (30) ,दूसरे नंबर पर मूलचंद (25) और सबसे छोटा बेटा मंद बुध्दि का है|  मोहित शर्मा (30) की बेटी अदिति का दिनांक 13/11/21 को जन्मदिन था|। जश्न के माहौल में पूरा परिवार एक ही छत के नीचे एकत्रित था।  पार्टी में मौजूद मोहित के भाई मूलचंद ने देर रात मोहित व उसकी पत्नी पूजा पर एक के बाद एक चार गोली दाग दीं। अचानक हुए इस हमले से पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। वहीं गोली की आवाज सुनकर व चीख पुकार मचने पर आस पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए। 



घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उनकी हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। 






आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन