Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

'कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022': बुलंदशहर में बोली प्रियंका गांधी- यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, 'किसी भी पार्टी से नहीं करेंगे गठबंधन

  • by: news desk
  • 14 November, 2021
'कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022': बुलंदशहर में बोली प्रियंका गांधी- यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, 'किसी भी पार्टी से नहीं करेंगे गठबंधन

बुलंदशहर: बुलंदशहर में 'कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा,''कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी| उन्होंने कहा कि हम सारी सीटों पर लड़ेंगे, अपने बल पर लड़ेंगे| मुझे कई लोगों ने कहा कुछ भी करिए इस बार गठबंधन मत करिए। मैं आप लोगों को आश्वासन देना चाहती हूं हम सारी सीटों पर लड़ेंगे, अपने दम पर लड़ेंगे| किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे|



कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि,'' हम यहां पर कांग्रेस को मज़बूत करने आए हैं, क्योंकि कांग्रेस ही इस देश के लिए खड़ी है| इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और विपक्ष पार्टियों एसपी और बीएसपी पर भी जमकर हमला बोला|



'कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि,''ना सपा लड़ रही है, न बसपा लड़ रही है | डेढ़ साल में हमारे सैकड़ों कार्यकर्ता जेल में रहे| हम लड़ रहे हैं इसलिए हम निशाने पर हैं ..हम सभी सीटों पर अपने बल पर लड़ेंगे|



प्रियंका गांधी ने कहा, "नेहरू जी ने कहा था, भारत माता की जय के नारे में किसान, मजदूर, महिला, श्रमिक, सैनिक, एक-एक देशवासी की जय है| गांधी, नेहरू, पटेल, अंबेडकर जैसे तमाम स्वतंत्रता सेनानियों को आजादी का मतलब मालूम था| उन्हें आजादी की कीमत पता थी| जिन्होंने आजादी के लिए खून पसीना नहीं बहाया उन्हें आजादी का मतलब समझ नहीं आता| इसीलिए बीजेपी नेतृत्व आजादी का आदर नहीं करता|



प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस केवल विकास नहीं लाई, भाईचारा भी बढ़ाया है| एक बार फिर करो या मरो का समय आ गया है| उन्होंने कहा कि आम लोगों का दर्द है कि हमें मंहगाई से मारा जा रहा है| इंसान की पहचान नहीं, केवल वोटबैंक की पहचान है| 70 साल लगे पेट्रोल को 70 रुपये तक आने में, लेकिन 7 सालों में पेट्रोल 100 पर पहुंच गया|








आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन