मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

प्रियंका गांधी का बुलंदशहर में बारिश के बीच रोडशो: झमाझम बारिश के बीच पूनम पंडित के लिए वोट मांगती नजर आईं कांग्रेस महासचिव , देखें वीडियो

बुलंदशहर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुलंदशहर में रोड शो और घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया| बुलंदशहर पहुंची प्रियंका गांधी ने कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे। सिकंदराबाद ,जहांग…

प्रियंका गांधी का बुलंदशहर में बारिश के बीच रोडशो: झमाझम बारिश के बीच पूनम पंडित के लिए वोट मांगती नजर आईं कांग्रेस महासचिव , देखें वीडियो
प्रियंका गांधी का बुलंदशहर में बारिश के बीच रोडशो: झमाझम बारिश के बीच पूनम पंडित के लिए वोट मांगती नजर आईं कांग्रेस महासचिव , देखें वीडियो | फ़ोटो: TVL News

बुलंदशहर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुलंदशहर में रोड शो और घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया| बुलंदशहर पहुंची प्रियंका गांधी ने कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे। सिकंदराबाद ,जहांगीराबाद के बाद स्याना विधानसभा क्षेत्र में भी रोड शो और डोर-टू-डोर कैंपेन किया|



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्याना विधानसभा क्षेत्र में बारिश के बीच रोड शो किया| बारिश के बीच स्याना से कांग्रेस की प्रत्याशी पूनम पंडित के लिए प्रियंका गांधी वोट मांगती नजर आईं| 



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुलंदशहर की स्याना विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने पहुंची। बुगरासी चौराहा पर प्रियंका गांधी प्रचार कर रही थी। तभी वहां बारिश शुरू हो गई, लेकिन प्रियंका गांधी ने तेज बारिश में भी चुनाव प्रचार जारी रखा।



प्रियंका गांधी ने भीगते हुए कार की छत पर बैठकर कैंपेन किया। उनके साथ समर्थक भी थे। प्रियंका का काफिला बारिश के दौरान धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था। वह रास्ते में रुक कर लोगों से मुलाकात करते हुए आगे बढ़ रही थीं। रोड के दोनों तरफ प्रियंका को देखने के लिए भारी भीड़ जमा थी। 


https://www.thevirallines.net/raipur-news-chhattisgarh-rahul-gandhi-had-lunch-with-the-beneficiaries-of-public-welfare-schemes


प्रियंका जैसे ही अपने काफिले के साथ उनके बीच में पहुंची। लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। महिलाओं ने प्रियंका को तिरंगा वाली चूड़ियां भेंट कीं। प्रियंका ने भी हंसते हुए हाथों में चूड़ियां पहनकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने लोगों से कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में वोट दने की अपील की।


https://www.thevirallines.net/raipur-news-chhattisgarh-rahul-gandhi-made-soap-from-aloe-vera


कांग्रेस महासचिव को अपने बीच पाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ वहां मौजूद लोगों में भारी उत्साह देखा गया। बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक उनके आगे पीछे चल रहे थे।



https://www.thevirallines.net/raipur-news-chhattisgarh-rahul-gandhi-laid-the-foundation-stone-for-amar-jawan-jyoti


इससे पहले, चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  और सपा प्रमुख अखिलेश यादव-रालोद प्रमुख जयंत चौधरी दूसरे सामने आ गए|जैसे ही इनकी नज़रें आपस में मिलीं, ये तीनों आपस में एक दूसरे का हाथ हिलाकर अभिवादन किया| ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी़ से वायरल हो रहा है|


https://www.thevirallines.net/raipur-news-chhattisgarh-rahul-gandhi-it-is-a-matter-of-pride-for-the-children-of-dantewada-to-be-in-nit-iit-selection


बुलंदशहर के कस्बा जहांगीराबाद में अखिलेश-जयंत रोड शो कर रहे थे। इस दौरान अखिलेश-जयंत अपने रथ की छत पर खड़े थे। इसी दौरान सामने से प्रियंका गांधी का काफिला आ गया। अखिलेश-जयंत का सामना प्रियंका गांधी से हुआ। फिर क्या था, नेताओं ने एक-दूसरे को हाथ जोड़कर प्रणाम किया, मुस्कुराए और हाथ हिलाकर एक दूसरे का अभिवादन किया।


https://www.thevirallines.net/raipur-news-chhattisgarh-rahul-gandhi-wore-a-nehru-jacket-from-the-brand-denex


इस दौरान एक तरफ से अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के नारे लगाए जा रहे थे तो दूसरी तरफ प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। इसके बाद अखिलेश का रथ आगे बढ़ गया और प्रियंका गांधी करीब एक घंटे तक जाम में फंसी रहीं। बाद में उनका रोड शो भी स्याना के लिए रवाना हो गया। 


https://www.thevirallines.net/raipur-news-chhattisgarh-rahul-gandhi-appreciated-the-hydro-power-irrigation-system-installed-in-sukma


उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होंगे चुनाव

यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी| यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा, जिसमें कुल 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा| इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा जिसमें राज्य की 55 सीटों पर वोटिंग होगी, तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा, चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 57 सीटों और सातवें फेज में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान किया जाएगा|


https://www.thevirallines.net/raipur-news-chhattisgarh-rahul-gandhi-spins-the-spinning-wheel-at-science-college-ground-in-raipur




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।