बदायूं: बदायूं के मूसाझाग थाना इलाके में विश्व हिंदू सेवा दल के जिलाध्यक्ष प्रदीप कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह गिधौल गांव के बाहर 30 वर्षीय प्रदीप कुमार कश्यप का शव की उनकी गाड़ी के पास मिला है और उनकी देसी पिस्तौल के बगल में मिला| सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| पुलिस ने उनकी गाड़ी से एक देशी पिस्टल भी बरामद किया है| प्रदीप कुमार मूसाझाग थाना इलाके के गांव गिधौल के रहने वाले थे।
थाना मूसाझाग थाना क्षेत्र के गिधौल गांव निवासी प्रदीप कश्यप विश्व हिंदू सेवा दल के जिलाध्यक्ष थे। शुक्रवार की देर रात उनकी हत्या कर दी गई। यह वारदात तब हुई जब वह अपने घर लौट रहे थे।
बदायूं के SSP डॉ ओपी सिंह ने बताया कि ,''प्रदीप कुमार कश्यप की गाड़ी के पास उनका शव और मौके से तमंचा मिला है। उनके सर पर गोली के निशान हैं। परिजनों से तहरीर ली जा रही है, उन्होंने स्थानीय धीरेंद्र से कोटे का विवाद बताया है। मामले में अग्रीम क़ानूनी कार्रवाई कर आरोपियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी|