पश्चिम चंपारण: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया| बिहार में अगले सप्ताह होने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पश्चिम चंपारण में बाल्मीकि नगर मेंएक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया|
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, नोटबंदी और तालाबंदी का मकसद एक ही था। इसका उद्देश्य छोटे किसानों, छोटे व्यवसायों, व्यापारियों और मजदूरों को नष्ट करना था|बिहार के विकास की चाबी बिहार के जनता के हाथ में है, बिहार की जनता को फैसला करना है इस बार बिहार में सरकार किसानों, मजदूरों युवाओं और छोटे दुकानदारों की होगी।
राहुल गांधी ने कहा कि,''ये चुनाव बिहार के भविष्य का चुनाव है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बिना किसी भेदभाव के काम करेगी। कांग्रेस पार्टी जाति, रंगभेद और धर्म को नही देखती है, कांग्रेस पार्टी सिर्फ हिंदुस्तान को देखती है।
राहुल गांधी ने कहा कि,''अब प्रधानमंत्री भाषणों में यह नहीं कहते कि वे 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे।वे जानते है कि झूठ बोल रहे थे और लोग भी इसे जानते हैं। मैं गारंटी देता हूं, अगर पीएम यहां आते हैं और कहते हैं कि वे 2 करोड़ नौकरियां देंगे, तो जनता उनका भगा देंगे और कहेगे अब आप हमसे झूठ मत बोला|