Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

मध्य प्रदेश में गायों के संरक्षण के लिए बनेगी 'गौ कैबिनेट', शिवराज सरकार का फैसला

  • by: news desk
  • 18 November, 2020
मध्य प्रदेश में गायों के संरक्षण के लिए बनेगी 'गौ कैबिनेट', शिवराज सरकार का फैसला

भोपाल: मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने राज्य में गायों के संरक्षण के लिए 'गौ कैबिनेट' बनाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को राज्य में गौ कैबिनेट बनाने का ऐलान किया है| जो राज्य में गौ संरक्षण की दिशा में काम करेगी| गौ कैबिनेट में पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग शामिल होंगे।




शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है, 'प्रदेश में गोधन संरक्षण व संवर्धन के लिए 'गौ कैबिनेट' गठित करने का निर्णय लिया गया है। पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग गौ कैबिनेट में शामिल होंगे। पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण, आगर मालवा में आयोजित की जाएगी।









आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन